फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉलर मजीद के बाद आतंकवाद का रास्ता छोड़ एक और कश्मीरी युवा अपने घर लौटा

Tue, 21 Nov 2017 11:51 AM IST
टीम अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर - फोटो : PTI
विज्ञापन
एक और कश्मीरी युवक ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। युवक ने पुलिस से वादा किया है कि वह अब कभी भी कश्मीर में होने वाली हिंसा में भाग नहीं लेगा। सीमावर्ती राज्य के उच्च अधिकारी एसपी वैद ने कहा कि जो कश्मीरी युवा आतंकवाद की निंदा करते हैं, उन्हें कानूनी कार्यवाही से बचाया जाएगा। उन्होंने सोमवार को कहा कि स्थानीय उग्रवादियों को मुख्यधारा में लाने के लिए पुलिस और कमद उठाएगी। उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ नर्म व्यवहार किया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस इंस्पेक्टर मुनीर खान ने कहा कि यह युवक दक्षिणी कश्मीर के कुलगांव जिले का रहने वाला है। उन्होंने कहा कि युवक ने रविवार को पुलिस के सामने सरेंडर किया था लेकिन अब वह अपने घर वापस लौट गया है। 

पढ़ें- लश्कर-ए-तैयबा छोड़कर आए आतंकी को पूर्व भारतीय कप्तान ने दिया प्रशिक्षण का प्रस्ताव 

गुलगांव पुलिस सुपरिटेंडेंट श्रीधर पाटिल ने कहा कि 17 साल का एक युवा पिछले करीब 15 दिन से लापता चल रहा था। उसने उग्रवादियों के साथ मिलक बंदूक को हाथ में ले लिया था। लेकिन वह अब घर लौट आया है। उन्होंने कहा कि यह कुलगांव का दूसरा नाबालिग है जो अपने घर लौटा है। बता दें कि 16 नवंबर को कश्मीर का एक जानामाना फुटबॉलर मजीद खान पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा में शामिल हो गया था। लेकिन बाद में वह घर लौट आया। मजीद साऊथ कश्मीर के अनंतनाग जिले का रहने वाला है।
विज्ञापन


मजीद के जाने के बाद उसकी मां ने एक वीडियो शेयर किया था जो सोशल मीडिया में काफी बार शेयर किया गया। इसी के चलते मजीद ने अपने घर लौटने का फैसला किया। मजीद ने लश्कर ए तैयबा में शामिल होने के बाद बंदूक को हाथ में लेकर सोशल मीडिया में एक तस्वीर शेयर की थी। इसके बाद मजीद काफी चर्चा में आ गया था। इससे पहले 20 साल का मंजूर अहमद भी लश्कर ए तैयबा में शामिल हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें