पेट्रोल और डीजल के बाद केंद्र सरकार ने बुधवार को एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) पर एक्साइज ड्यूटी में कमी की है। इससे विमानन इंडस्ट्री को फायदा होगा जोकि हाल के दिनों में रुपये की गिरावट और ईंधन की बढ़ती कीमतों से समस्या का सामना कर रहा था।
एटीएफ पर एक्साइज ड्यूटी 14 से 11 फीसदी कर दी गई है। यह बदलाव 11 अक्तूबर से लागू होगा। जनवरी 2014 के बाद जेट फ्यूल की कीमतें इस महीने अपने उच्च स्तर पर पहुंच गई थीं। दिल्ली में अभी इसकी कीमत 74567 प्रति किलोलीटर है।