मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हुई थी देरी
हाल ही में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान कुछ जगहों पर वीवीपैट और ईवीएम में बहुत थोड़ा अंतर होने के चलते दोबारा मतगणना की स्थिति आई थी और परिणाम देरी से घोषित हुए थे।
17.4 लाख वीवीपैट का हो रहा इस्तेमाल
इस बार के लोकसभा चुनाव में 10.35 मतदान केंद्र देशभर में बनाए गए हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में यह संख्या 9.28 लाख थी। इस बार चुनाव में 39.6 लाख ईवीएम और 17.4 लाख वीवीपैट का इस्तेमाल हो रहा है।
50 फीसदी का मिलान भी संभव : कुरैशी
पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे चुनाव प्रक्रिया के प्रति मतदाताओं का विश्वास बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि 5 बूथ पर मिलान से मतगणना में केवल कुछ घंटों का फर्क आएगा। अगर सुप्रीम कोर्ट कहता तो 50 फीसदी का मिलान भी संभव था। उन्होंने इसके चलते परिणाम में देरी के आयोग के तर्क को सिरे से खारिज किया।