पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम हैदराबाद की शुरुआत निराशाजनक रही, क्योंकि सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (1) के रूप में हैदराबाद को पहला झटका लगा। मुजीह उर रहमान ने बेयरस्टो को अश्विन के हाथों कैच आउट कराकर पंजाब को पहली व बड़ी सफलता दिलाई।
बेयरस्टो के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए विजय शंकर ने वॉर्न के साथ पारी को संभाला, लेकिन हैदराबाद को मजबूत शुरुआत दिलाने में सफल नहीं हो सके। 11वें ओवर की चौथी गेंद पर कप्तान अश्विन को विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। शंकर ने 27 गेंदों में 2 चौके की मदद से 27 रन की धीमी पारी खेली। दूसरे विकेट के लिए उन्होंने वॉर्नर के साथ मिलकर 49 रन की साझेदारी की।
इसके बाद आखिरी ओवर की पहली गेंद पर पंजाब के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने हैदराबाद को चौथा झटका दिया। शमी ने मनीष पांडे (19) को स्थानापन्न खिलाड़ी करुण नायर के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। पांडे ने चौथे विकेट के लिए वॉर्नर के साथ मिलकर 55 रनों की साझेदारी की।
इससे पहले पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मेजबान टीम ने अपनी टीम में दो बदलाव किया। पंजाब के कप्तान अश्विन ने एंड्रयू टाई और मुरुगन अश्विन की जगह मुजीब उर रहमान और अंकित राजपूत को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। वहीं, मेहमान टीम हैदराबाद ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।
पंजाब: लोकेश राहुल, क्रिस गेल, मंयक अग्रवाल, सरफराज खान, डेविड मिलर, मनदींप सिंह, रविंचद्रन अश्विन (कप्तान), अंकित राजपूत, मोहम्मद शमी और मुजीब उर रहमान।
हैदराबादः डेविड वॉर्नर, जॉनी बेयरस्टो, विजय शंकर, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, युसूफ पठान, मोहम्मद नबी, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार (कप्तान), सिद्धार्थ कौल और संदीप शर्मा।