मुंबई में भारी-बारिश ने लोगों की आम जिदंगी को हिलाकर रख दिया है। बताया जा रहा है कि बारिश की वजह से पांच लोगों की मौत हो गई है, सात लापता है और 11 से ज्यादा घायल हो गए हैं। मुंबई में हर साल मूसलाधार बारिश की मार पड़ती है, लेकिन इस साल का मंजर बेहद भयानक है।
लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है और जो बाहर है उन्हें घर आने के लिए कड़ी मश्कत करनी पड़ रही है। लोगों के फंसे जाने की एक दर्दनाक कहानी सामने आई है, जहां 29 साल के वकील प्रियम मेनथीया को अपनी जान गंवानी पड़ी है। प्रियम की मौत कार में फंस जाने के बाद दम घुटने की वजह से हुई है।
पढ़ें: मुंबई: बारिश का कहर जारी, तीन मंजिला इमारत ढहने से 1 की मौत, 30 से 35 लोग फंसे
मां-बाप का इकलौता बेटा प्रियम उस दिन घर से बाहर नौकरी के इंटरव्यू के लिए निकला था। सियोन सर्कल के पास हाईवे अर्पाटमेंट में रहने वाले पिता रमेश मेनथिया चार्टेड अकाउंटेड प्रियम के पिता है। प्रियम के दोस्तों ने बताया कि जिस वक्त बिल्डिंग में प्रियम की लाश को लाया गया वो माता-पिता के लिए बेहद दर्दनाक पल था।
माता-पिता अपने बेटे की लाश को देखकर सदमे थे। दोस्तों ने बताया कि प्रियम अपनी नई नौकरी के लिए इंटरव्यू के लिए घर से निकला था, लेकिन घर उसकी लाश लौटी है।