फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: महायुति की बैठकों का दौर, सीएम पद के लिए दबाव की राजनीति; भाजपा शीर्ष नेतृत्व करेगा अंतिम फैसला

Mon, 25 Nov 2024 06:04 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

महाराष्ट्र में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में भाजपा की तरफ से सीएम पद के लिए देवेंद्र फडणवीस का नाम सबसे आगे चल रहा है। लेकिन शिवसेना और एनसीपी के नेताओं की तरफ से भी मुख्यमंत्री पद पर दावेदारी की जा रही है। हालांकि, अंतिम फैसला महायुति नेताओं की भाजपा शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक में ही होगा।
विज्ञापन
जीत के बाद मुंबई में प्रसन्न मुद्रा में सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस व अजीत पवार। (फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में महायुति की ऐतिहासिक जीत के बाद अब सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। गठबंधन के घटक भाजपा, शिवसेना व एनसीपी में अलग-अलग बैठकों का दौर चल रहा है। साथ ही सीएम पद को लेकर दबाव बनाने की राजनीति भी शुरू हो गई है। सबसे बड़ी पार्टी के रूप में भाजपा की तरफ से सीएम पद के लिए देवेंद्र फडणवीस का नाम सबसे आगे चल रहा है। लेकिन शिवसेना और एनसीपी के नेताओं की तरफ से भी मुख्यमंत्री पद पर दावेदारी की जा रही है। हालांकि, अंतिम फैसला महायुति नेताओं की भाजपा शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक में ही होगा।

विज्ञापन


एनसीपी के विधायक दल की रविवार को हुई बैठक में अजीत पवार को नेता चुना गया। पार्टी के नेता छगन भुजबल ने अजीत पवार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की। वहीं, शिवसेना विधायकों ने एकनाथ शिंदे को अपना नेता चुना। पार्टी नेता प्रताप सरनाईक ने कहा कि सभी विधायक चाहते हैं कि शिंदे सीएम बने रहें।

विधानसभा का कार्यकाल 26 तक
नई सरकार का गठन मंगलवार तक होना है। विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म हो रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि सोमवार या मंगलवार को नई सरकार का गठन हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, पहले सिर्फ मुख्यमंत्री व दो उपमुख्यमंत्री को शपथ दिलाई जा सकती है। उसके बाद मंत्रिमंडल का गठन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें