फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी नागरिक की हत्या के बाद प्रशासन को याद आई आदिवासी द्वीपों की सुरक्षा

Thu, 29 Nov 2018 07:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के उत्तरी सेंटिनल द्वीप पर अमेरिकी नागरिक की हत्या के बाद इनमें बसे आदिवासियों की सुरक्षा की याद प्रशासन को आ गई है। अमेरिकी नागरिक की घुसपैठ की जांच के लिए अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल ने पांच सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है। यह समिति इन द्वीपों पर विदेशियों की आवाजाही रोकने के लिए संस्थागत ढांचा विकसित करने को लेकर 30 दिन में अपनी रिपोर्ट देगी। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष डॉ नंद कुमार साई ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय प्रशासन जनजातीय कल्याण सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति दो बिंदुओं पर मुख्य रूप से चर्चा करेगी। इसमें उत्तरी सेंटिनल द्वीप में विदेशी नागरिकों की आवाजाही को रोकने के लिए संस्थागत तंत्र की समीक्षा और आवश्यकता के अनुसार उसे सुदृढ़ करने का ढांचा तैयार करने के लिए सुझाव दिए जाने हैं। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा तंत्र तैयार करने को लेकर भी कवायद करनी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें