फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक में चुनावी प्रचार के लिए लगाए गए मोदी-शाह के कटआउट अब आ रहे किसानों के काम

Thu, 19 Jul 2018 07:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
विज्ञापन
cutouts
विज्ञापन

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कटआउट लगवाए गए थे। लेकिन अब चुनाव को दो महीने बीत चुके हैं। फिर भी ये कटआउट काम आ रहे हैं। राज्य के चिक्कामगलुरु जिले में किसान अब इन कटआउट्स का इस्तेमाल खेतों में पक्षियों को भगाने के लिए कर रहे हैं। 

विज्ञापन


स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्नाटक चुनाव में प्रचार को और तेज करने की कड़ी में स्थानीय नेताओं ने जगह-जगह पर पीएम मोदी, अमित शाह और बीएस येदियुरप्पा के बड़े-बड़े कटआउट भारी संख्या में लगवाए गए थे। तारिकेरे तालुक के लक्कावल्ली होबली गांव में इन कटआउट्स का इस्तेमाल फसल से पक्षियों को भगाने में किया जा रहा है। 

मामले में गांव के किसानों का कहना है कि इस साल मानसून अच्छा होने से उनकी फसल भी अच्छी है। इसलिए हमने फसल को पक्षियों से बचाने के लिए पुतले के तौर पर नेताओं के कटआउट लगाए हैं। जो हमारी काफी सहायता कर रहे हैं। ऐसा करने से बिजूका बनाने की मेहनत भी बची है। बता दें कि खेतों में पक्षियों को डराने के लिए किसान लकड़ी, कपड़ा और मटकी की सहायता से पुतला (बिजूका) बनाते हैं। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों में से 222 सीटों पर 12 मई को प्रदेशभर में चुनाव कराए गए थे। चुनावी नतीजे 15 मई को घोषित किए गए थे, जिसमें भाजपा को 104, कांग्रेस को 78, जद(एस) गठबंधन को 38 और अन्य को दो सीटें मिली थी। नतीजों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी, जिसके बाद बीएस येदियुरप्पा मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। लेकिन बहुमत न जुटा पाने की वजह से भाजपा कर्नाटक में सरकार नहीं बचा पाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें