फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Go First: इंडिगो के बाद गोफर्स्ट के तकनीकी कर्मचारी भी छुट्टी पर गए, कम वेतन का कर रहे विरोध

Tue, 12 Jul 2022 10:56 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सूत्रों ने बताया कि गो फर्स्ट के कुछ तकनीकी कर्मचारी जो पिछले तीन दिनों के दौरान बीमारी के लिए छुट्टी पर गए थे, उन्होंने एयरलाइन के प्रबंधन को ई-मेल लिखकर अपना वेतन बढ़ाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
गो फर्स्ट के तकनीकी कर्मचारी भी छुट्टी पर गए - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विमानन कंपनी गो फर्स्ट के विमान रखरखाव करने वाले कई तकनीकी कर्मचारी कम वेतन के विरोध में पिछले तीन दिन के दौरान स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए छुट्टी पर चले गए है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य के बहाने छुट्टी लेने वाले कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई
इससे पहले इसी तरह इंडिगो के कई कर्मचारी भी स्वास्थ्य कारणों की वजह से छुट्टी पर चले गए थे। इसके बाद एयरलाइन ने इस तरह से छुट्टी लेने वाले कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गो फर्स्ट के कर्मचारियों ने एयरलाइन के प्रबंधन को भेजा ईमेल
सूत्रों ने बताया कि गो फर्स्ट के कुछ तकनीकी कर्मचारी जो पिछले तीन दिनों के दौरान बीमारी के लिए छुट्टी पर गए थे, उन्होंने एयरलाइन के प्रबंधन को ई-मेल लिखकर अपना वेतन बढ़ाने के लिए कहा है।
विज्ञापन


कोरोना महामारी के दौरान हुई थी वेतन में कटौती
गोफर्स्ट ने इस मामले को लेकर फिलहाल कोई जवाब नहीं दिया है। गौरतलब है कि कई घरेलू विमानन कंपनियों ने कोविड-19 महामारी के अपने चरम पर होने के दौरान कर्मचारियों के एक बड़े वर्ग के वेतन में कटौती की थी।

UK: दिल्ली से लंदन जा रही फ्लाइट में शख्स ने केबिन क्रू पर किया हमला, एयरपोर्ट पर हुआ गिरफ्तार

दिल्ली से लंदन आ रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट में सवार 27 वर्षीय पुरुष को चालक दल के सदस्यों पर हमला करने के आरोप में हीथ्रो हवाई अड्डे पर विमान से उतरते ही गिरफ्तार कर लिया गया। लंदन की मेट्रोपोलिटन पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। व्यक्ति को पिछले सप्ताह पश्चिमी लंदन के एक पुलिस थाने में ले जाया गया और बाद में रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, उसने दिल्ली से सात जुलाई को लंदन आ रही उड़ान में शराब के नशे में चालक दल के सदस्य के साथ हिंसक व्यवहार किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें