जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर को हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर सीमा पार स्थित कई आतंकी ठिकाने ध्वस्त कर दिए। भारत की इस कार्रवाई के बाद से पाकिस्तान में ट्विटर पर #ChakDeIndia ट्रेंड कर रहा है। हजारों लोग इस ट्रेंड के साथ ट्वीट कर ट्वीटर पर अपनी बात रख रहे हैं।
Ek Ek Ko Chun Chun K Maro ...... Jarurat padhe tho sunny Paaji ko v bula lo #ModiPunishesPak #ChakDeIndia #56InchRocks pic.twitter.com/iox4J2tj7j— M-JAY (@itsjay007) September 29, 2016
बता दें कि भारतीय डीजीएमओ रणबीर सिंह ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि भारतीय सेना ने बीते दिन (बुधवार दिन) सीमा पार आतंकी शिविरों पर हमला किया और कई आतंकी मार गिराए। इस हमले में दो पाकिस्तानी सैनिको के मारे जाने की भी खबर है।
Pakistanis who r still denying India's surgical strikes are like.... #ChakDeIndia #ModiPunishesPak pic.twitter.com/IGxHXo60dR— Xtar Ar (@Xtar_Ar) September 29, 2016
#ModiPunishesPak Indian Army Line of Control #SurgicalStrike - DGMO.#ChakDeIndia pic.twitter.com/2Y1py0f3mr— Nippon Data (@NipponData) September 29, 2016
ट्वीटर पर पाकिस्तान का जमकर उड़ाया गया मजाक
- फोटो : pti
गुरुवार को रक्षा तथा विदेश मंत्रालयों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया, जिसमें मिलिट्री ऑपरेशन्स के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने बताया कि बुधवार रात को भारतीय सैन्य बलों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर मौजूद आतंकी गुटों के ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया।
#ModiPunishesPak like this proud of #IndianArmy pic.twitter.com/Hskr03B95E— ASHWANI MAHAJAN (@ashwani_mahajan) September 29, 2016
भारतीय सेना के इस दावे पर पाकिस्तान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। दूसरी ओर पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ ने कहा है, 'हम इस हमले की निंदा करते हैं, शांति की हमारी चाहत को हमारी कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए।' उन्होंने कहा, 'हम अपने देश की रक्षा के लिए तैयार हैं।' उन्होंने अपने सेना प्रमुख से बात की है।
Pakistan In Response to the #SurgicalStrike by Indian Army pic.twitter.com/9EBvbQorKQ— Virender Swag (@virender_swag) September 29, 2016
Pak thought Modi holding meet on MFN tomorrow...but #IndianArmy conducted Strikes...Pak ke liye to Ye vahi baat ho gai ki..#ModiPunishesPak pic.twitter.com/JzOMSPrBtL— Paresh Rawal (@Babu_Bhaiyaa) September 29, 2016
कैसा दिया भारत ने इस हमले को अंजाम
- फोटो : abcnewspoint.com
पाकिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी देते हुए भारतीय डीजीएमओ ने बताया, 'पाकिस्तान की ओर से भारत की धरती पर लगातार घुसपैठ की कोशिशें की गई हैं। पाकिस्तान की ओर से ऐसी घुसपैठ की करीब 20 कोशिशें की गईं, इन हमलों की कोशिश के दौरान पाकिस्तान के हाथ होने के पुख्ता सबूत मिले। हमने कुछ आतंकियों को गिरफ्त में भी लिया और उन्होंने पाकिस्तान में प्रशिक्षण मिलने की बात भी कबूली।'
सिंह ने अहम दावा करते हुए कहा, 'बीते दिनों जब आतंकवादियों ने सीमा से घुसपैठ की कोशिश की तो भारत ने कड़ा जवाब दिया और सीमा के पार आतंकी कैंपों पर हमला किया। आतंकी घुसपैठ करके भारत के भीतर हमले करने की कोशिश में थे। हमने सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकियों के नापाक मंसूबों को विफल कर दिया। इस ऑपरेशन के दौरान हमने कई आतंकी मार गिराए। हमारे ऑपरेशन का इरादा आतंकियों के मंसूबों के खत्म करना था। हमने पाकिस्तान को कल के ऑपरेशन की जानकारी भी दी।'