फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात चुनाव प्रचार खत्म होते ही मिटे मोदी-मनमोहन के गिले-शिकवे, मिलाया हाथ, तस्वीरें

Wed, 13 Dec 2017 06:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का चुनावी प्रचार अभियान खत्म होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच के सारे गिले-शिकवे मिटते नजर आए हैं। यह वो मौका था जब दोनों दिग्गज नेता 13 दिसंबर 2001 संसद हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने संसद भवन पहुंचे थे। तस्वीरें आगे की स्लाइड्स पर देखिए...
विज्ञापन

2 of 5
इस दौरान पीएम मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी सारे भेदभाव मिटाकर बड़े स्नेह के साथ एक-दूसरे से मिलते नजर आए हैं। दरअसल, जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद दोनों दिग्गजों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया है। उस वक्त उनके साथ उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू, कांग्रेस के नव-निर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद, गृहमंत्री राजनाथ सिंह,  विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, सुमित्रा महाजन, लालकृष्ण आडवाणी सहित कई नेता मौजूद थे। 
 
विज्ञापन

3 of 5
PM Modi, Manmohan Singh
बताते चलें कि हाल ही में दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर तल्ख आरोप-प्रत्यारोप के तीर चलाए थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान अपने एक बयान में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर के आवास पर एक मीटिंग का हवाला दिया है। साथ ही उन्होंने मनमोहन सिंह पर आरोप लगाया था कि वह इस मीटिंग में पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक के साथ मौजूद थे। 

4 of 5
PM Modi, Manmohan Singh
पीएम के इस बयान के बाद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मोदी के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आईना दिखाया था। उन्होंने कहा था कि वह मोदी द्वारा फैलाये जा रहे झूठ, भ्रामक प्रचार और अफवाह को सिरे से खारिज करते हैं। उन्होंने मोदी पर मर्यादा को तार-तार करने का आरोप लगाया हुए कहा था कि उन्हें मोदी जी के आचरण और शब्दों से भारी पीड़ा और दु:ख है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वहीं दूसरी तरफ इस दौरान एक तस्वीर में कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी बड़ी सादगी के साथ शिष्टाचार निभाते हुए भाजपा के भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को सहारा देकर पीएम सहित सभी नेताओं से मिलवाते हुए नजर आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें