संचार उपग्रह जीसैट-6ए की नाकामी भूल जाइए। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गुरुवार को नए नैविगेशन सैटेलाइट को लॉन्च कर दिया है। इंडियन रीजनल नैविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (आईआरएनएसएस-1) को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सुबह चार बजे अंतरिक्ष में भेजा गया। यह लॉन्चिंग पीएसएलवी-सी41 रॉकेट के जरिये की गई। आईआरएनएसएस-1 उस सैटेलाइट आईआरएनएसएस-1एच की जगह लेगा, जिसकी लॉन्चिंग पिछले साल 31 अगस्त को असफल हो गई थी। इस सैटेलाइट का वजन 14425 किलो है और इसे बंगलुरु बेस्ड अल्फा डिजायन टेक्नोलॉजी ने इसरो के साथ मिलकर बनाया है। इस समय भारत को 7 नैविगेशन सैटेलाइट की जरूरत हैं जो उसे नैविगेशन सिग्नल मुहैया करवा सके।