वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक ऐसा पोस्ट शेयर किया जिसमें आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि बाद में उन्होंने यह भी कहा कि मैं इस रिट्वीट का समर्थन नहीं करता हूं। बावजूद इसके इस ट्वीट के कारण दिग्विजय सिंह सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रोल करने लगे।
दिग्विजय ने अपनी सफाई में आगे कहा कि यह पोस्ट उनका नहीं किसी और का है, जिसे उन्होंने महज रिट्वीट कर दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया है। रीट्वीट का मतलब उसका समर्थन करना नहीं होता।
पढ़ें: दिग्विजय सिंह से किनारा करना चाहती है कांग्रेस, तेलंगाना के प्रभारी पद से हटाया
यह ट्विटर का बेसिक सिद्धांत है। बता दें कि इस पोस्ट में प्रधानमंत्री की तस्वीर पर आपत्तिजनक कमेंट्स किए गए हैं। दिग्विजय ने कहा कि मैंने तस्वीर पर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की, उन्हें अपशब्द नहीं कहा है। मेरे शब्द बस इतने हैं कि वह (नरेंद्र मोदी) ‘बेवकूफ बनाने की कला में बेस्ट’ हैं। क्या यह अपमानजनक है।