फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगालैंड: विधानसभा में अफ्स्पा हटाने की मांग को लेकर प्रस्ताव पास, गोलीबारी में 14 की हुई थी मौत

Mon, 20 Dec 2021 10:40 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा

सार

सोमवार को नगालैंड विधानसभा ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया, जिसका अर्थ है कि राज्य के भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने भी इसका समर्थन किया।
विज्ञापन
नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगालैंड विधानसभा ने सोमवार को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र से उत्तर पूर्व और विशेष रूप से नगालैंड से सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम (अफ्स्पा) को वापस लेने की मांग की। इस महीने की शुरुआत में राज्य के मोन जिले में सुरक्षा बलों द्वारा फायरिंग में 14 नागरिकों के मारे जाने के मामले में सोमवार को विधानसबा में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। नगालैंड पुलिस ने कहा था कि सेना के 21 पैरा स्पेशल फोर्स ने नागरिकों की हत्या और घायल करने के इरादे से गोलीबारी की थी।

विज्ञापन


सोमवार को नगालैंड विधानसभा ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया, जिसका अर्थ है कि राज्य के भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने भी इसका समर्थन किया। नगालैंड सरकार का नेतृत्व भाजपा की सहयोगी नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी कर रही है। प्रस्ताव में अधिकारियों से हत्याओं पर माफी मांगने और न्याय दिलाने का आश्वासन भी मांगा गया है। 4 दिसंबर की शाम को सेना के 21 पैरा स्पेशल फोर्स ने नगालैंड के मोन जिले में तिरु से ओटिंग तक कोयला खनिकों को ले जा रही एक पिकअप वैन पर गोलियां चलाई थीं, जिसमें छह लोग मारे गए थे। उन्होंने गलती से श्रमिकों को विद्रोही समझ लिया था।  

हत्याओं से नाराज प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने सेना के वाहनों में आग लगा दी थी। इस सुरक्षाबलों ने फिर से गोलियां चलाईं, जिसमें सात और नागरिक मारे गए। स्थानीय लोगों द्वारा सोम के जिला मुख्यालय में असम राइफल्स के एक शिविर में प्रवेश करने के बाद दोबारा हिंसा फैल गई थी। इसके बाद प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बलों की गोलीबारी में कम से कम एक और व्यक्ति की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें