फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

590 किलो गांजा जब्त करने के बाद असम पुलिस का ट्वीट, 'घबराइए मत, हमें मिल गया है'

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Wed, 05 Jun 2019 03:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
असम पुलिस बरामद किया गांजा - फोटो : Twitter/Assam Police

असम पुलिस ने मजेदार अंदाज में गांजा पकड़ने की खबर बताई है। असम पुलिस का ये ट्वीट देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। पुलिस ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि जिस किसी का भी गांजा खोया है, वो हमसे संपर्क कर सकता है। साथ ही एक आंख मारने वाला इमोजी भी शेयर किया है।



असम पुलिस ने ट्विटर पर बरामद हुए गांजे की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है, "छोगलिया चेकपॉइंट से किसी का बीती रात 590 किलो गांजा और ट्रक गुम हो गया है? घबराइए मत हमें मिल गया है। आप धुबरी पुलिस से संपर्क कर सकते हैं, वो आपकी मदद करेगी। शानदार काम टीम धुबरी।"

 




पुलिस ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें सूटकेस जितने बड़े गांजे से भरे 50 कार्टन दिख रहे है। पुलिस ने अत्यधिक विश्वसनीय खुफिया सूचनाओं के आधार पर एक स्विफ्ट नाइट ऑपरेशन में ट्रक से ये गांजा जब्त किया हैं।


मुंबई पुलिस भी मजेदार ट्वीट्स करने के लिए जानी जाती है। ताकि उसका संदेश सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो, खासतौर पर युवाओं द्वारा। बीते साल जून में मुंबई पुलिस ने अपराधियों को लेकर गानों की प्लेसलिस्ट ही शेयर कर दी थी- "तुम कहां जाओगे, भागोगे, हम ठीक तुम्हारे पीछे हैं।" इसी साल जनवरी में पुलिस ने एक मीम शेयर किया, जिसमें गली ब्वॉय फिल्म का डायलॉग था।

 


और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next