फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ हमले के बाद जागी सरकार, प्राइवेट बसों को भी देगी सुरक्षा

Wed, 12 Jul 2017 11:23 AM IST
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
Govt may offer security to private yatra buses too - फोटो : ani
विज्ञापन
कश्मीर के अनंतनाग में सोमवार को अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के बाद सरकार यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बेहद सतर्क हो गयी है। अब सरकार यात्रा कराने वाली प्राइवेट बसों को भी सुरक्षा का ऑफर दे सकती है। हमले के बाद सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए केंद्रीय सुरक्षा संस्था और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


 सरकार यहां तक कि निजी वाहनों को भी सुरक्षा देने पर विचार कर रही है जो सरकारी काफिले का हिस्सा भी नहीं है। समीक्षा बैठक मंगलवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता शुरू हुई थी। 

जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और राज्यपाल एन एन वोरा ने अलग-अलग मैनेजमेंट की समीक्षा की। बताते चलें कि वोरा अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं। इस बैठक में केंद्रीय व राज्य बलों और खुफिया एजेंसियों ने भी भाग लिया। मीटिंग में अमरनाथ यात्रा पर बस में हुए हमले के बाद यात्रियों की सुरक्षा को लेकर खासा ध्यान रखा गया।
विज्ञापन


मामले में एक  इंटेलिजेंस ए-फॉरमेटरी ने कहा कि इसका उद्देश्य निजी वाहनों को आधिकारिक काफिले के साथ जाने के लिए प्रोत्साहित करना है। उल्लेखनीय है कि सोमवार शाम को अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले में 7 लोग मारे गए और 19 यात्री घायल हुए। मरने वालों में पांच महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें