फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 12 साल बाद महिला ने तीन बेटों को दिया जन्म, घंटे भर में सूनी हुई गोद

Mon, 23 May 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
शादी के 12 साल बाद गांव हीरा के नगला निवासी एक महिला घंटे भर के लिए ही मां बन सकी। तीन बेटों के जन्म के साथ आईं खुशियां कुछ ही देर में काफूर हो गईं। एक के बाद एक तीनों बच्चों की मौत हो गई। एक घंटे पहले जिस घर में खुशी के गीत गाए जा रहे थे, उसी घर में मां की चीख से मौजूद लोगों का दिल फटा जा रहा था।
विज्ञापन


हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला हीरा की रानी देवी की शादी 12 साल पहले हुई थी। शादी के बाद उनके एक बेटी ने जन्म लिया, लेकिन वह जन्म के बाद ही चल बसी। इसके बाद रानी के कभी कोई संतान नहीं हुई। इस बार जब उसे गर्भ ठहरा तो पति हरेंद्र समेत परिवार के चेहरे पर खुशी की मुस्कान बिखर गई।

हाथरस में अल्ट्रासाउंड के दौरान डॉक्टर ने गर्भ में दो बच्चों के होने की बात बताई तो रानी और हरेंद्र को ऐसा लगा जैसे भगवान ने उन्हें दोगुनी खुशी दे दी है। रविवार दोपहर से पहले सबकुछ ठीक चल रहा था। रविवार को रानी की हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन


गर्भ में एक की जगह तीन बच्चे होने के कारण रानी के पेट में तनाव अचानक से बढ़ गया और प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। भयंकर गर्मी ने इस पीड़ा में आग में घी का काम किया। एंबुलेंस 108 क ो बुलाया गया, लेकिन जब तक वह आई, रानी ने घर पर ही तीन बेटों को जन्म दे दिया।

जन्म के बाद तीनों के जीवित होने पर रानी को खुशी तो हुई पर परिजन तुरंत इन्हें बचाने की कोशिशों में जुट गए। कुछ ही देर बाद बच्चों ने दम तोड़ दिया और परिवार की खुशियां काफूर हो गईं। रानी का फिर मां बनने का सपना टूट गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें