फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G20: अफ्रीकन यूनियन को समूह की सदस्यता मिलना लगभग तय, जी20 शिखर सम्मलेन के दौरान लग सकती है मुहर

Fri, 08 Sep 2023 05:19 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एयू को जी-20 की सदस्यता की संभावना बढ़ने की खबरों के बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने इस पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छा होगा, क्योंकि अभी अपनी आवाज उठाने के लिए अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उसकी भागीदारी बहुत सीमित है।
 
विज्ञापन
G20 Summit 2023 - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफ्रीकी देशों के महासंघ अफ्रीकन यूनियन को दुनिया के सबसे अमीर और सबसे ताकतवर देशों के समूह जी-20 में शामिल किया जाना लगभग तय हो चुका है। 9-10 सितंबर को नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान इस पर मुहर लग सकती है। इस बीच, चीन ने बृहस्पतिवार को अफ्रीकी यूनियन की सदस्यता को समर्थन की घोषणा की। चीनी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि चीन ऐसा करने वाला पहला देश है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, 55 देशों के संघ ईयू को यूरोपीय संघ (ईयू) की तरह ही एक क्षेत्रीय ब्लॉक के तौर पर जी-20 का हिस्सा बनाया जा सकता है। अफ्रीकन यूनियन के एक सूत्र ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर इसकी पुष्टि की। दक्षिण अफ्रीका के एक शीर्ष सरकारी अधिकारी ने कहा कि एयू को जी-20 ब्लॉक में शामिल करने की भाषा पर अभी चर्चा चल रही है, लेकिन शुक्रवार तक इस पर मुहर लग सकती है। हालांकि, इस पर किसी देश की तरफ से वीटो करने की संभावना से पूरी तरह इन्कार नहीं किया। इस बीच, दो भारतीय सूत्रों ने बताया है कि एयू की सदस्यता अगले साल ही औपचारिक तौर पर लागू होने की उम्मीद है, जब ब्राजील भारत से जी-20 की अध्यक्षता लेगा। किसी सदस्य ने इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई है। गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अफ्रीकन यूनियन को आगामी शिखर सम्मेलन में ब्लॉक की पूर्ण स्थायी सदस्यता प्रदान करने के लिए जी-20 देशों के नेताओं को पत्र लिखा था।  

दक्षिण अफ्रीका ने साधी चुप्पी
अफ्रीकन यूनियन को जी-20 का हिस्सा बनाने का समर्थन करने वाले दक्षिण अफ्रीका ने नई दिल्ली शिखर सम्मेलन से पहले फिलहाल कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति के प्रवक्ता विंसेंट मैग्वेन्या ने कहा, आधिकारिक घोषणा या शिखर सम्मेलन के बाद ही इस पर कोई टिप्पणी की जाएगी।
विज्ञापन


गुटेरस और मिलीबेन ने जताई खुशी 
एयू को जी-20 की सदस्यता की संभावना बढ़ने की खबरों के बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने इस पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छा होगा, क्योंकि अभी अपनी आवाज उठाने के लिए अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उसकी भागीदारी बहुत सीमित है।

अब 80% आबादी का प्रतिनिधित्व करेगा
जी-20 देशों में अभी 19 देश और यूरोपीय संघ शामिल हैं, जिनमें कुल मिलाकर दुनिया की 65% आबादी रहती है। 55 देशों के महासंघ एयू के शामिल होने से जी-20 दुनिया की 80% आबादी की आवाज बन जाएगा। इस बीच, जर्मनी ने एयू की सदस्यता का समर्थन किया है। हालांकि, सम्मेलन में इस पर मुहर लगने को लेकर सशंकित है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें