फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को भारत पहुंचेंगे द.अफ्रीकी राष्ट्रपति

Wed, 23 Jan 2019 04:28 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Cyril Ramaphosa
विज्ञापन

इस बार की गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा अपने दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को भारत पहुंचेंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक उनके साथ उनकी पत्नी डॉ तहेपो मोतसेपे और उच्च प्रतिनिधि मंडल भी होगा। इस प्रतिनिधि मंडल में नौ मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और 50 उद्योगपतियों का दल भी होगा। नेल्सन मंडेला के बाद रामफोसा ऐसे दूसरे द. अफ्रीकी राष्ट्रपति हैं जिन्हें गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि बनने का मौका मिला है।

विज्ञापन


द. अफ्रीकी राष्ट्रपति के पहले भारत दौरे के दौरान प्रधानमंत्री के  साथ द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय, वैश्विक और आपसी हितों के मुद्दों पर वार्ता होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी के  लिए 25 जनवरी को भोज का आयोजन किया है। 25 जनवरी को ही द. अफ्रीकी राष्ट्रपति रामफोसा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत-दक्षिण अफ्रीका बिजनेस गोष्ठी को भी संबोधित करेंगे।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें