मेरठ के बल्ले से खेलेंगे अफगानी।
- फोटो : अमर उजाला
एशिया महाद्वीप में क्रिकेट की खुमारी बढ़ रही है। अब अफगानिस्तान टीम भी क्रिकेट में आगे बढ़कर हाथ आजमा रही है। दुनिया के बल्लेबाजों की तरह अफगानी बल्लेबाज भी मेरठी बल्ले पर भरोसा जता रहे हैं। मंगलवार को अफगानिस्तान टीम के दो बल्लेबाज एसएम कंपनी पहुंचे और अपने लिए 4-4 बल्ले तैयार कराए।
उद्योगपुरम स्थित एसएम क्रिकेट कंपनी में पूर्वाह्न 11 बजे अफगान क्रिकेट टीम के बल्लेबाज नासिर जमाल और मोहम्मद जावेद अहमद पहुंचे। कंपनी के डायरेक्टर उदय महाजन और संयम महाजन ने इनका स्वागत किया। अफगान बल्लेबाजों ने सबसे पहले कंपनी में बल्ले तैयार होने की पूरी प्रक्रिया देखी।
इसके बाद उन्होंने अपनी सहूलियत के अनुसार बल्ले को डिजाइन कराया और उसमें स्ट्रोक बढ़वाए। दोनों बल्लेबाजों ने पूरे दिन अपने सामने ही बल्ले तैयार कराए। उन्होंने कहा कि मेरठ में मनपसंद बल्ला मिलता है। यहां के बल्लों की दुनिया में अलग पहचान है। शाम करीब 5 बजे दोनों खिलाड़ी दिल्ली लौट गए।
4-4 बल्ले कराए तैयार
दोनों बल्लेबाजों ने 4-4 बल्ले तैयार कराए। बल्लेबाज नासिर और जावेद ने कारीगरों को खुद बताया कि उन्हें किस तरह के बल्ले चाहिए। वहीं बल्ले के वेट को लेकर भी संतुलन बनाने को कहा। कारीगरों ने भी खिलाड़ियों की पसंद के बल्ले तैयार कर उन्हें दिए।