फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोठों पर भर्ती के लिए फैशन शो, डांस कंप्टीशन कराता था आफाक

Fri, 02 Sep 2016 05:40 AM IST
उमेश शर्मा/पुष्पेंद्र शर्मा/ अमर उजाला, मुरादाबाद/हसनपुर
विज्ञापन
जीबी रोड से पकड़े गए आफाक और उसकी पत्नी - फोटो : एनडीटीवी
विज्ञापन
सेक्स की मंडी में फ्रेश ‘रिक्रूटमेंट’ के लिए आफाक बाकरी फैशन शो और डांस कंप्टीशन को हथियार की तरह इस्तेमाल करता था। मॉडल बनाने और टीवी सीरियल में रोल दिलाने के ख्वाब दिखाकर वह लड़कियों को रैंप तक लाता था और फिर सेक्स की मंडी में नीलाम कर देता था।
विज्ञापन


आफाक के नेटवर्क में फंसी लड़कियां रैंप पर कैटवॉक करते - करते कब कोठों की दहलीज तक पहुंच जाती थीं, इसका अंदाजा खुद उन्हें भी नहीं होता था। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के सामने आफाक उगल चुका है कि वह ‘मिस’ और ‘मिसेज’ के खिताब को प्रतियोगिताएं करके भी महिलाओं और लड़कियों को फंसाता था।

मुरादाबाद की 50 से ज्यादा लड़कियां इसी तरह उसके रैकेट में उलझ चुकी हैं। अपनी बीवी सायरा बेगम के साथ मिलकर इंटरनेशनल सेक्स रैकेट चला रहा उझारी का आफाक बाकरी हाईप्रोफाइल ग्राहकों के लिए लगातार ‘फ्रेश रिक्रूटमेंट’ करता रहता था।
विज्ञापन

बोल्ड मिजाज की लड़कियों को वह रुपहले पर्दे के सपने दिखाता था

जीबी रोड से पकड़ा गया हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट और उनकी महंगी गाड़‌ियां - फोटो : अमर उजाला
उसकी नजरें बोल्ड मिजाज की मिडिल क्लास लड़कियों और महिलाओं पर होती थी जो मॉडल बनने या टीवी पर दिखने का ख्वाब रखती थीं। आफाक ने दिल्ली पुलिस के सामने उगल चुका है कि वह इन लड़कियों और महिलाओं को फंसाने के लिए शहर - कस्बों में मिस, मिसेज .. प्रतियोगिताएं और डांस कंप्टीशन व फैशन शो कराता रहता था।

बोल्ड मिजाज की लड़कियों को वह रुपहले पर्दे के सपने दिखाता था और दिल्ली बुला लेता था। यहां उन्हें लग्जरी लाइफ स्टाइल का आदि बनाकर धीरे - धीरे सेक्स की मंडी तक ले जाता था। कुछ पाने के लिए कुछ खोने के फार्मूले पर लड़कियों को समझौते के लिए तैयार करता था।
 
टीवी सीरियल में रोल दिलाने और मॉडल बनाने का झांसा देकर उसने मुरादाबाद की भी कई लड़कियों को सेक्स की मंडी तक पहुंचा दिया। पुलिस पूछताछ में आफाक उगल चुका है कि एक बार जो लड़कियां समझौते के लिए तैयार हो जाती थीं वह या तो खुद ही पैसे की चाहत में उसके नेटवर्क में जुड़े रहने को हामी भर देती थीं या फिर उनकी वीडियो क्लिप के जरिए उन्हें मजबूर कर दिया जाता था।

मुरादाबाद में भी बताए आफाक ने ठिकाने

जीबी रोड सेक्स रैकेट में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
आफाक बाकरी ने पुलिस को बताया है कि मुरादाबाद में उसके कई ठिकाने हैं और वह यहां से करीब 50 लड़कियों को मॉडल बनाने के सपने दिखाकर अपने रैकेट में शामिल कर चुका है। उसने बताया है कि मुरादाबाद में उसके कई ठिकाने हैं।

आफाक के पास से दिल्ली पुलिस को बुद्धि विहार, प्रकाश नगर चौराहे के पास एक गली, दीवान का बाजार, असालतपुरा और लाजपत नगर के दो एड्रेस मिले हैं। उसकी डायरी से कुछ नेपाली लड़कियों के नाम नंबर भी मिले हैं। इन लड़कियों का ठिकाना प्रकाश नगर चौराहे के पास एक गली में बताया जा रहा है।

आफाक ने दिल्ली पुलिस को बताया है कि लोकल एजेंट्स की मदद से वह मुरादाबाद में दस से अधिक ठिकाने रन कर रहा था। उसने यहां स्कूल - कालेज की कई लड़कियों को अपने रैकेट में शामिल कर रखा था। उसके इन ठिकानों पर रात ग्यारह बजे से तड़के चार बजे तक ग्राहकों का आना - जाना रहता था। आफाक की पत्नी सायरा फोन पर ही भाभी जी के नाम से आउटडोर बुकिंग भी करती थी।

आफाक के फोन पर खुल जाते थे थानों के लॉकअप

- फोटो : getty
बीवी के साथ मिलकर इंडिया और नेपाल की पांच हजार से अधिक लड़कियों को सेक्स की मंडी में नीलाम कर चुका आफाक बाकरी पुलिस महकमे में अच्छा खासा रसूख रखता था। उसके एक फोन पर पुलिस अपराधियों को बिना किसी ना नुकर के छोड़ देती थी। आफाक ने लड़कियों को फंसाने के लिए इलाके में अपने गुर्गों की टीम छोड़ रखी थी।

ये गुर्गे आए दिन लड़कियों के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाते थे, जिन्हें आफाक चुटकी बजाते छुड़ा लेता था। आफाक की करतूतों का कच्चा चिट्ठा प्याज के छिलकों की तरह उतरने लगा है। गंदी कमाई में ‘अंधे’ हो चुके आफाक ने अपने इलाके की लड़कियों को भी नहीं बख्शा।

पिछले एक साल में उसने उझारी क्षेत्र की दो लड़कियों को अपने गुर्गों के जरिए प्रेम जाल में फंसाया और फिर दिल्ली में जीबी रोड के कोठों पर ले जाकर झोंक दिया। हसनपुर क्षेत्र में कई मामले में ऐसे सामने आ चुके  हैं। जब दोस्ती, मुहब्बत से होते हुए लड़कियों को धंधे में धकेले जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

'आफाक को अपना धंधा चलाने के लिए अपराधियों की जरूरत थी'

जीबी रोड सेक्स रैकेट में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
करीब एक साल पहले हसनपुर के ब्लाक तिराहे पर एक युवक बाइक पर बैठाकर  एक युवती को गजरौला की दिशा में ले जा रहा था। तो वहीं पर उस युवक की दूसरी गर्ल  फ्रेंड ने देख लिया। बाइक रुकवाकर वह युवती से भिड़ गई और मारपीट करने लगी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।

एक युवक के लिए दो युवतियों का लाइव ड्रामा लोगों ने देखा था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस दोनों युवतियों व युवक को कोतवाली ले  आई थी। पुलिस पूछताछ में हंगामा करने वाली युवती ने कहा था कि लड़का मेरा प्रेमी है और दूसरी उसे फंसा रही हैं।

जबकि लड़के ने दोनों युवतियों से संबंध होने की बात स्वीकारी थी। सुबह से शाम तक कोतवाली में मजमा लगा रहा था। जब हसनपुर के कोतवाल  इंद्रमणि वर्मा थे। पकड़ा गया लड़का उझारी कस्बे का था। पुलिस कार्रवाई का मन बना रही थी लेकिन आफाक बाकरी के फोन पर युवक व युवतियों को कोतवाली से छोड़ दिया गया था।

आफाक को अपना धंधा चलाने के लिए अपराधियों की जरूरत थी। लिहाजा वह उन्हें संरक्षण देता था। इसके लिए आफाक ने अमरोहा पुलिस महकमे में मजबूत पकड़ बना ली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें