असम पर्यटन विभाग ने बेंगलुरू जाने वाली एक ट्रेन पर अपने ‘ऑसम असम’ अभियान को बढ़ावा देने के लिए विज्ञापन दिया है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने एक विज्ञप्ति में बताया है कि कामाख्या यशवंतपुर एसी एक्सप्रेस बुधवार को पहली ऐसी ट्रेन बन गई जिस पर राज्य सरकार ने अपने अभियान का विज्ञापन दिया है। विभाग की एनएफआर की तीन ट्रेनों पर विज्ञापन देने की योजना है।
विज्ञप्ति में बताया गया है कि अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में असम के पर्यटन मंत्री चंदन ब्रह्मा ने करीब 3,025 किलोमीटर की दूरी तय कर बेंगलुरू जाने वाली कामाख्या यशवंतपुर एसी एक्सप्रेस को झंडी दिखा कर रवाना कि इसमें बताया गया है कि विज्ञापन के जरिए ट्रेन के बाहरी हिस्से का इस्तेमाल कर असीम क्षमता का दोहन करने का विचार रेल मंत्री पीयूष गोयल का है।