फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा में 146 में से 95 विधायक करोड़पति, 67 पर अपराध के आरोप, सबसे आगे बीजद

Mon, 27 May 2019 03:57 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ADR Report about Odisha - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

ओडिशा में आम चुनाव के साथ ही 147 में से 146 विधानसभा सीटों पर भी चुनाव हुए। इस चुनाव में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल ने 112 सीटों पर जीत दर्ज की। भाजपा ने 23 और कांग्रेस ने नौ सीटें जीती, जबकि एक-एक सीट वाम दल और निर्दलीय उम्मीदवार को मिली। इन नवनिर्वाचित 146 विधायकों में से 67 विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें सबसे ज्यादा बीजद के विधायक हैं। वहीं, संपत्ति के मामले में भी सबसे ज्यादा बीजद के विधायक करोड़पति हैं। प्रदेश के मुखिया नवीन पटनायक के पास 64 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। 

विज्ञापन



Source: ADR

67 विधायकों पर आपराधिक केस,49 पर गंभीर आरोप
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स(एडीआर) की रिपोर्ट के अनुसार इन 46 फीसदी विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले पेंडिंग हैं। इनमें से 49 विधायक(35 फीसदी) गंभीर आपराधिक मामलों में आरोपी हैं। इनपर हत्या, जानलेवा हमला, अपहरण जैसे मामले दर्ज हैं। दो विधायकों पर हत्या और 11 विधायकों पर हत्या के प्रयास का आरोप है। वहीं, साल 2014 में हुए चुनाव के बाद निर्वाचित विधायकों में से 35 फीसदी यानि कि 42 विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज थे। 
विज्ञापन



Source: ADR

आपराधिक मामलों का पार्टीवार आंकड़ा देखें तो आपराधिक मामलों के आरोपी विधायकों में बीजद सबसे आगे है। बीजद के 112 विधायकों में से 46 पर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से 33 पर गंभीर आरोप हैं। वहीं भाजपा के 23 में से 14 विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से 10 गंभीर मामलों के आरोपी हैं। कांग्रेस के नौ में से छह विधायक आपराधिक मामलों के आरोपी हैं। 

Trending Videos
विज्ञापन

95 विधायकों के पास करोड़ों की संपत्ति

ओडिशा के नवनिर्वाचित विधायक संपत्ति के मामले में भी रईस हैं और इनकी औसत संपत्ति 4.41 करोड़ है। यहां के 146 विधायकों में से 65 फीसदी यानि कि 95 विधायक करोड़पति हैं। वहीं साल 2014 में हुए पिछले चुनाव का आंकड़ा देखें तो 52 फीसदी यानि कि 147 में से 76 विधायक करोड़पति थे। 

बीजद के 79, भाजपा के नौ विधायक करोड़पति

पार्टीवार आंकड़ा देखें तो बीजद के सबसे ज्यादा विधायक करोड़पति हैं। बीजद के 112 में से 71 फीसदी यानि कि 79 विधायक करोड़पति हैं। भाजपा के 23 में से 39 फीसदी यानि कि नौ विधायक और कांग्रेस के नौ में से 78 फीसदी यानि कि सात विधायकों के पास एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। 

(नोट: ओडिशा की एक सीट पाटाकुड़ा* पर फैनी तूफान के कारण चुनाव नहीं कराया जा सका है।) 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें