फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीबीएस कोर्स में दाखिले की तारीख फिर बढ़ी, पीठ ने दिए आदेश

Sun, 31 Jan 2021 04:09 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : Twitter
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने 2020-21 अकादमिक सत्र के लिए एमबीबीएस और सुपर स्पेशियलिटी मेडिकल कोर्स में दाखिले की अंतिम तारीख एक बार फिर से बढ़ा दी है। कोविड-19 महामारी के कारण कई छात्र अभी दाखिला नहीं ले पाए हैं।

विज्ञापन


जस्टिस रोहिंग्टन एफ नरीमन, जस्टिस नवीन सिन्हा और जस्टिस केएम जोसेफ की पीठ द्वारा 28 जनवरी को दिए आदेश में एमबीबीएस में दाखिले के लिए अंतिम तारीख एक हफ्ते के लिए बढ़ा दी गई है। वहीं सुपर स्पेशियलिटी मेडिकल कोर्स में दाखिले की अंतिम तारीख आठ फरवरी कर दी गई है।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में आवेदन दाखिल कर कहा गया था कि कोविड-19 महामारी की वजह से लोगों को एक जगह से दूसरी जगह जाने में परेशानी हो रही है। इस समस्या के कारण कई छात्र अभी तक दाखिला नहीं ले पाएं हैं, जिस वजह से इन कोर्सों में कई सीटें रिक्त हैं, जिन्हें भरा जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें