फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह के घर पहुंचे सीएम योगी, नए यूपी प्रदेश अध्यक्ष पर चर्चा

Sun, 09 Apr 2017 04:08 PM IST
amarujala.com- Written by: राघवेंद्र मिश्र
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राज्य परिषद की 11वीं स्थायी समिति की बैठक की। इस बैठक में शामिल होने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी रविवार को दिल्ली में पहुंचे। बताया जा रहा है कि इस बैठक में 7 राज्यों के सीएम और 4 केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य परिषद की 11वीं स्थायी समिति की बैठक के बाद सीएम योगी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मिलने उनके निवास पर गए। खबरों की मानें तो योगी और अमित शाह के बीच यूपी के अहम पदों पर नियुक्त‍ि को लेकर चर्चा हुई। जिनमें सबसे अहम प्रदेश अध्यक्ष का पद है। गौरतलब है कि केशव प्रसाद मौर्य के यूपी का डिप्टी सीएम सीएम बनने के बाद यूपी के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर भी चर्चा शुरू हो गई है।

बता दें कि सीएम योगी गृहममंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि वह इसमें राज्य की कानून-व्यवस्था पर चर्चा करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गृहमंत्री के साथ मीटिंग में योगी अवैध बूचड़खानों पर हो रही कार्रवाई और एंटी रोमियो स्कवॉयड पर बात कर सकते हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही कुछ अन्य योजनाओं पर भी दोनों के बीच बात हो सकती है। बताते चलें कि योगी ने सीएम बनने के बाद एक कार्यक्रम में कहा था कि राजनाथ यूपी के सीएम रह चुके हैं और प्रदेश को चलाने में उनके अनुभव का लाभ लिया जाएगा।

आदित्यनाथ योगी अंतरराज्यीय परिषद की 11वीं स्थायी समिति की बैठक में भाग लेने दिल्ली आ रहे हैं। इसमें राज्यपालों की भूमिका के साथ ही केंद्र की योजनाओं को लागू करने में आ रही दिक्कतों पर भी चर्चा की उम्मीद है। यह बैठक 12 साल बाद हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें