फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदन की खाड़ी में भारत-चीन-पाक की मोर्चाबंदी, डाकुओं से छुड़ाया जहाज

Sun, 09 Apr 2017 04:07 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
अदन की खाड़ी में शनिवार की रात भारत, चीन और पाकिस्तान के जंगी जहाजों ने एक साथ मिलकर सोमालियाई समुद्री डाकुओं से एक व्यापारिक जहाज को बचा लिया। समुद्री डाकुओं ने इस व्यापारिक जहाज पर हमला कर उसे अगवा कर लिया था। इसके बाद तीन देशों के युद्धपोत उसके बचाव के लिए आगे आए। यह व्यापारिक जहाज मलेशिया के केलांग से चला था।
विज्ञापन

  Bulk carrier OS35(Flag Tuvalu) hijacked by Pirates in Gulf of Aden. INS Mumbai &Tarkash in area diverted 2render assistance @SpokespersonMoD pic.twitter.com/z2x12bUVkm — SpokespersonNavy (@indiannavy) April 9, 2017


तुवालू का ये जहाज ओएस 35 मलयेशिया के केलांग से अदन के यमनी पोर्ट की ओर जा रहा था। आपातकालीन सूचना मिलने के बाद भारत ने बचाव के लिए दो जहाज आईएनएस मुंबई और आईएनएस तरकश रवाना भेजे। बचाव कार्य के दौरान भारतीय जाबाजों ने अगवा हुए जहाज के कप्तान से संपर्क किया।
विज्ञापन


जहाज के कप्तान अपने क्रू के साथ एक मजबूत कमरे में छुपे हुए थे। इस बीच चीन, पाकिस्तान और ईटली के वॉरशीप भी वहां बचाव के लिए पहुंच गए। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक चीनी नेवी ने करीब 18 जवानों की टीम भेजी थी। और इस दौरान भारतीय नेवी हेलीकॉप्टर के जरिए भी बचाव में जुटी हुई थी।

जब अगवा हुए कप्तान और क्रू को सब कुछ सेफ होने का संदेश मिला तो वे बाहर आए और बचाव दल को जानकारी दी की डाकू कल रात ही फरार हो गए थे। इस सयुंक्त प्रयास के बाद व्यापारी पोत वहां से रवाना हो गया। इससे पहले सौमाईली डाकुओं ने कॉमरोस के ऑयल टैंकर को कब्जे में ले लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें