फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत मामले पर बोले आदित्य ठाकरे- ये तो तुच्छ राजनीति है, पर मैंने संयम बरता है

Tue, 04 Aug 2020 07:55 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
आदित्य ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : फेसबुक
विज्ञापन

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के मामले में बिहार बनाम महाराष्ट्र की राजनीति इस समय चरम पर है। इसे महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे ने तुच्छ राजनीति से प्रेरित बताया है। ठाकरे ने एक ट्वीट में कहा कि इस मामले में तुच्छ राजनीति की जा रही है, लेकिन मैंने संयम बरता है। मराठी भाषा में किए इस ट्वीट में आदित्य ने लिखा, देशभर में कोरोना संकट से हाहाकार मचा हुआ है। महाराष्ट्र सरकार इसे हराने में जुटी हुई है। महाराष्ट्र सरकार की लोकप्रियता को देखते हुए अब सियासत के चलते सुशांत सिंह राजपूत का मामला उठाया जा रहा है।

विज्ञापन

 


उन्होंने ट्वीट में क्या कहा है वो यहां पढ़िए, शब्दश: -

 

ये तो तुच्छ राजनीति है, पर मैंने संयम बरता है!
देश भर में कोरोना संकट के कारण हाहाकार है। महाराष्ट्र सरकार भी कोरोना को हराने में अपने पूरे सामर्थ्य से जुटी हुई है। जिन लोगों को महाराष्ट्र की वर्तमान सरकार की लोकप्रियता और उसके काम से चिढ़ है उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के मामले को लेकर गंदी राजनीति करनी शुरू कर दी है।

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले को लेकर व्यक्तिगत रूप से मुझ पर और पूरे ठाकरे परिवार पर कीचड़ उछाला जा रहा है। यह एक तरह से इसके पीछे जो लोग हैं उनकी अपनी राजनीतिक विफलता से उपजी हुई हताशा ही है। किसी की लाश पर रोटियां सेंकने की ये हरकत पूरी मानवता को शर्मसार कर देने वाली है।
विज्ञापन


मेरा इस पूरे मामले से अंश मात्र भी लेना-देना नहीं है। बॉलीवुड मुंबई का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इससे हजारों लोग रोजगार पाते हैं। इसके कई लोगों से मेरे व्यक्तिगत संबंध भी हैं और ऐसा होना कोई गुनाह नहीं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण और दुखदायक है। मुंबई पुलिस इसकी गहराई से पड़ताल कर रही है और महाराष्ट्र पुलिस की ख्याति पूरी दुनिया में है। लेकिन, कुछ लोग जो मूल रूप से कानून पर भरोसा नहीं करते, वो ही लोग अफवाहें फैला कर और माहौल बिगाड़ कर जांच की दिशा भटकाने का प्रयत्न कर रहे हैं।

मैं हिंदू हृदय सम्राट स्व. बाल ठाकरे का पोता होने के नाते ये बात पूरी जिम्मेदारी से कह रहा हूं कि मेरे हाथ से कभी कोई ऐसा काम नहीं होगा जिससे महाराष्ट्र की, शिवसेना की या ठाकरे परिवार की प्रतिष्ठा पर कोई आंच आए। मिथ्या आरोप लगाने वालों को ये बात अच्छी तरह से समझ लेनी चाहिए। इस पूरे मामले में अगर किसी के पास भी कोई जानकारी या सबूत है तो वो मुंबई पुलिस से संपर्क करे। पुलिस अवश्य ही उस दिशा में जांच करेगी।

मैं इस मामले में आज भी पूरे संयम से ही काम ले रहा हूं। कोई भी इस भ्रम में न रहे कि वो इस प्रकार कीचड़ फेंक कर सरकार या ठाकरे परिवार को बदनाम कर सकेगा। फिलहाल इतना ही!

बढ़ गई है बिहार और मुंबई पुलिस के बीच तनातनी

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या के मामले को लेकर बिहार और मुंबई पुलिस के बीच तनातनी बढ़ गई है। मंगलवार को बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि मुंबई के अधिकारियों ने अपने फोन बंद कर दिए हैं। हमारे चार अधिकारी मुंबई में छिप गए हैं। उनकी मंशा साफ नहीं है।

इस मामले में जब से सुशांत के पिता ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है, तभी से इस मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। बिहार पुलिस का आरोप है कि मुंबई पुलिस उन्हें जांच करने से रोक रही है। ये सब देखते हुए सुशांत के पिता ने सीबीआई जांच की मांग की है।

बिहार सरकार ने की सीबीआई जांच की अनुशंसा

उधर, बिहार सरकार ने भी मामले की सीबीआई जांच के लिए अनुशंसा भेज दी है। इसे लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट किया, 'स्व. सुशांत सिंह राजपूत के पिता श्री केके सिंह द्वारा पटना में स्व. सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित दर्ज कराए गए मामले की सीबीआई से जांच कराने हेतु राज्य सरकार ने अनुशंसा भेज दी है।'
विज्ञापन


गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में जांच करने पहुंची पटना पुलिस का मुंबई पुलिस ने बिल्कुल भी सहयोग नहीं किया। बल्कि जांच के लिए पहुंचे पटना एसपी विनय तिवारी को भी बीएमसी द्वारा 14 दिनों के लिए क्वारंटीन कर दिया गया। जिसे देखते हुए सुशांत के पिता ने एक वीडियो मैसेज भी जारी किया था। जिसमें उन्होंने इस मामले के बारे में मुंबई पुलिस के रवैये को लेकर बात की थी। साथ ही कहा था कि मुजरिम भाग रहे हैं, हमें पटना पुलिस की मदद करनी चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें