फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: अधीर रंजन ने CM ममता को लिखा पत्र, कहा- कांग्रेस समर्थक शिक्षकों पर झूठे केस हटाने में हस्तक्षेप करें

Sat, 01 Mar 2025 11:39 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

अधीर रंजन चौधरी ने सीएम ममता को लिखे पत्र में कहा कि कांग्रेस समर्थक दो शिक्षकों को कथित तौर पर बाल शोषण के मामले में फंसाया गया था। चौधरी ने सीएम से दोनों शिक्षकों के खिलाफ आरोप हटाने के लिए हस्तक्षेप की मांग की।  
विज्ञापन
अधीर रंजन चौधरी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखा, जिसमें कहा गया है कि दो शिक्षकों पर झूठे मामले दर्ज किए गए हैं। दोनों शिक्षकों पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) संचालित बहरामपुर नगर पालिका द्वारा कथित तौर पर बाल शोषण के मामले में फंसाया गया था। चौधरी ने सीएम से दोनों शिक्षकों के खिलाफ आरोप हटाने के लिए हस्तक्षेप की मांग की। 

विज्ञापन


चौधरी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का समर्थन करने के कारण इन शिक्षकों को अत्यधिक मानसिक उत्पीड़न और वित्तीय परेशानी का सामना करना पड़ा है। दोनों शिक्षक मुर्शिदाबाद जिले के गोराबाजार में एक प्राथमिक विद्यालय से जुड़े हैं।

बिना वजह रोका गया था शिक्षकों का वेतन 
चौधरी ने यह भी बताया कि इन शिक्षकों का वेतन बिना किसी वजह के रोका गया था, जिससे उनकी रोजी-रोटी संकट में आ गई। इसके बाद उन्हें न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा। महीनों चली कानूनी लड़ाई के बाद, उनके पक्ष में फैसला आया और उनका वेतन बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन


नगरपालिका अधिकारी ने दोनों शिक्षकों के खिलाफ रची साजिश
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि बहरामपुर के नगरपालिका अधिकारी इस बात को स्वीकार नहीं कर पाए कि कम वेतन पाने वाले शिक्षक न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटा सकते हैं, इसलिए उन्होंने इन शिक्षकों पर झूठे यौन दुराचार और शोषण के आरोप लगाने की साजिश रची और उसे अंजाम दिया। चौधरी ने दोनों शिक्षकों के खिलाफ आरोप वापस लेने के लिए सीएम बनर्जी से 'हस्तक्षेप' की मांग की।

दोनों शिक्षकों पर पिछले साल दर्ज किया गया था मामला
बहरामपुर नगर पालिका के एक अधिकारी ने कहा कि दोनों शिक्षकों के खिलाफ शिकायत के बाद पिछले साल मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने कहा कि नगर निकाय को कानून पर पूरा भरोसा है।

विज्ञापन

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें