फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधीर रंजन का ममता पर हमला, बोले- मुस्लिम से वोट मांगने से पहले माफी मांगे दीदी

Mon, 15 Feb 2021 08:29 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी - फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने सोमवार को एक बार फिर ममता बनर्जी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दीदी को बंगाल की जनता और मुस्लिम से माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि उन्हीं की वजह से राज्य में भारतीय जनता पार्टी तेजी से पैर पसार रही है। वहीं इससे पहले रविवार को उन्होंने कहा था कि तृणमूल अकेले भाजपा का सामना नहीं कर सकती है। 

विज्ञापन


वहीं  इससे पहले रविवार को भी उन्होंने टीएमसी और भाजपा पर हमला बोला था। उन्होंने कहा कि टीएमसी भाजपा का अकेले नहीं जीत सकती है। कांग्रेस और  वाम दलों का गठबंधन ही भाजपा से मुकाबला कर सकता है। बंगाल के लोगों को महसूस हो रहा है कि बंगाल में  भाजपा और टीएमसी पर भरोसा करने की बजाए कांग्रेस और लेफ्ट पार्टी के गठबंधन पर भरोसा किया जाए। ममता ने किया भाजपा पर हमला
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को एलपीजी के दाम में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी एलपीजी और डीजल के दाम में बेतहाशा वृद्धि करती है और जैसे ही चुनाव नजदीक आते हैं वह इसे कम करना शुरू कर देती है। ममता ने कहा कि महंगाई के मार से जनता त्रस्त है लेकिन सरकार हमेशा राजनीति करती है। ममता बनर्जी ने कहा कि सरकार गरीबों पर ध्यान दे और उनके लिए पर्याप्त सुविधाएं भी दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें