फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adani-NDTV: अदाणी समूह एनडीटीवी में परोक्ष रूप से 29.18 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदेगा, ओपन ऑफर भी जारी

Tue, 23 Aug 2022 09:12 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Adani-NDTV: यह अधिग्रहण AMNL (AMG Media Networks Limited) की पूर्ण सहयोगी इकाई विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड (VCPL) के जरिए किया जाएगा। AMNL पर अदाणी ग्रुप का मालिकाना हक है।
विज्ञापन
अदाणी-एनडीटीवी डील - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अदाणी ग्रुप NDTV (New Delhi Television) मीडिया ग्रुप में 29.18% की हिस्सेदारी खरीदेगा। अदाणी ग्रुप की मीडिया कंपनी एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड इनडायरेक्ट तरीके से एनडीटीवी में 29.18 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अदाणी ग्रुप ने आगे और हिस्सेदारी लेने के लिए ऑपन ऑफर भी पेश किया है। तीन कंपनियों विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लि. के साथ एएमजी मीडिया नेटवर्क्स और अडाणी एंटरप्राइजेज लि. ने चार रुपये अंकित मूल्य के एनडीटीवी के 1,67,62,530 पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर सार्वजनिक शेयरधारकों से खरीदने के लिये 294 रुपये प्रति शेयर के मूल्य की पेशकश की है।

विज्ञापन


AMNL पर अदाणी ग्रुप का है मालिकाना हक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह अधिग्रहण AMNL (AMG Media Networks Limited) की पूर्ण सहयोगी इकाई विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड (VCPL) के जरिए किया जाएगा। AMNL पर अदाणी ग्रुप का मालिकाना हक है।

VCPL के पास RRPR होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड की 99.5% हिस्सेदारी खरीदने का था अधिकार

इस मामले में जारी एक प्रेस रिलीज के मुताबिक VCPL के पास RRPR होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड की 99.5% हिस्सेदारी खरीदने का अधिकार था। इसी अधिकार के तहत यह स्टेक लेने का फैसला किया है। बता दें कि आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड प्रमोटर ग्रुप कंपनी है। इसके पास एनडीटीवी की 29.18% हिस्सेदारी थी। इसे ही अदाणी ग्रुप हासिल करेगा।
विज्ञापन


सेबी के नियमों के मुताबिक लाना होगा ओपन ऑफर

इस बारे में बताया गया है कि वीपीसीएल 26% से अधिक की हिस्सेदारी ले रही है इसलिए सेबी के नियमों के मुताबिक उसे ओपन ऑफर लाना पड़ेगा।  एएमएनएल के सीईओ संजय पुगलिया ने इस मामले में कहा है कि नए दौर की मीडिया प्लेटफॉर्म की राह में यह अधिग्रहण मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने कहा, “एएमएनएल भारतीय नागरिकों, उपभोक्ताओं और भारत में रुचि रखने वालों को सूचना और ज्ञान के साथ सशक्त बनाना चाहता है। समाचारों में अपनी अग्रणी स्थिति और शैलियों और भौगोलिक क्षेत्रों में अपनी मजबूत और विविध पहुंच के साथ, एनडीटीवी हमारे दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए सबसे उपयुक्त प्रसारण और डिजिटल प्लेटफॉर्म है। हम समाचार वितरण में NDTV के नेतृत्व को मजबूत करने के लिए तत्पर हैं।”

बीते वित्तीय वर्ष में  एनडीटीवी ने कमाया है 85 करोड़ रुपये का मुनाफा

बता दें कि NDTV एक प्रमुख मीडिया हाउस है जो एनडीटीवी 24x7, एनडीटीवी इंडिया और एनडीटीवी प्रॉफिट नाम के तीन राष्ट्रीय चैनलों का संचालन करती है। बीते वित्तीय वर्ष में NDTV ने 123 करोड़ रुपये के EBITDA के साथ 421 करोड़ रुपये का राजस्व और वित्त वर्ष 22 में नगण्य ऋण के साथ 85 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें