फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ समेत तीन हवाई अड्डे अडानी समूह के पास, 50 साल तक रहेगा अधिकार

Sat, 15 Feb 2020 06:27 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अडानी ग्रुप के गौतम अडानी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ के साथ साथ अहमदाबाद और मंगलुरू हवाई अड्डा अब अडानी समूह का हो गया है। सरकारी स्वामित्व वाले भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण -एएआई- ने शुक्रवार को इनके निजीकरण के लिए अडानी समूह की तीन कंपनियों के साथ  कॉन्सेशन एग्रीमेंट  पर हस्ताक्षर किया। इन हवाई अड्डों का पुनर्विकास कर इसे 50 साल तक अडानी समूह ही चलाएगा।

विज्ञापन


अडानी समूह के कर्ता धर्ता गौतम अडानी ने एक ट्वीट के जरिए इन हवाई अड्डों के लिए कॉन्सेशन ए्ग्रीमेंट पर हस्ताक्षर होने की जानकारी दी।
 
इस समझौते के बारे में जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने बताया कि लखनऊ हवाई अड़डे के लिए अडानी अहमदाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स लिमिटेड, अहमदाबाद हवाई अड्डे के लिए अडानी अहमदाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड और मंगलुरू हवाई अड्डा के लिए अडानी मंगलुरू इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स लिमिटेड के साथ कॉन्सेशन एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर हुआ। अब वहां बढ़ती मांग के अनुरूप क्षमता विकसित की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल की शुरूआत में सरकार ने अहमदाबाद, तिरुवनंतपुरम, लखनऊ, मेंगलूरू, जयपुर और गुवाहाटी हवाई अड्डों के निजीकरण लिए मंगाई गई बोली के विजेताओं की घोषणा की थी। इनके लिए अडानी समूह ने सबसे ऊंची बोली लगायी थी।  इन छह हवाई अड्डों के परिचालन के लिए 10 कंपनियों ने तकनीकी तौर पर कुल 32 बोलियां लगायीं थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें