फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adani Case: वित्त संसदीय समिति से अदाणी मामले की जांच की मांग, कांग्रेस सांसदों ने पत्र लिख जताई हैरानी

Tue, 28 Mar 2023 08:43 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पत्र में लिखा गया है कि 'हम यह देखकर हैरान हैं कि समिति सिलिकॉन वैली बैंक मामले पर सुनवाई की तैयारी कर रही है, जो कि कैलिफोर्निया का बैंक हैं और उसका हमारे देश के रेगुलेटरी मैकेनिज्म पर ना के बराबर असर होगा।'
विज्ञापन
गौतम अदाणी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भाजपा सांसद जयंत सिन्हा को एक पत्र लिखा है। बता दें कि मनीष तिवारी संसद की वित्त पर स्थायी समिति के सदस्य हैं और जयंत सिन्हा उस समिति के अध्यक्ष हैं। पत्र में मनीष तिवारी ने बतौर समिति सदस्य सुझाव दिया है कि 'समिति को हिंडनबर्ग रिसर्च मामले पर अदाणी ग्रुप के खिलाफ लगे आरोपों की जांच करनी चाहिए। पत्र में सुझाव दिया गया है कि समिति सेबी, आरबीआई से लेकर एलआईसी, कॉरपोरेट मंत्रालय और अन्य रेगुलेटरी निकायों को पत्र समन जारी करेगी और उनसे पूछा जाएगा कि क्या अदाणी मामले पर उनके स्तर पर कोई विफलता हुई है या नहीं?'

विज्ञापन


कांग्रेस सांसदों ने पत्र में इस बात पर जताई हैरानी
इस पत्र पर कांग्रेस सांसदों और समिति के सदस्यों गौरव गोगोई और प्रमोद तिवारी के भी हस्ताक्षर हैं। पत्र में लिखा गया है कि 'हम यह देखकर हैरान हैं कि समिति सिलिकॉन वैली बैंक मामले पर सुनवाई की तैयारी कर रही है, जो कि कैलिफोर्निया का बैंक हैं और उसका हमारे देश के रेगुलेटरी मैकेनिज्म पर ना के बराबर असर होगा लेकिन समिति अदाणी मामले पर चर्चा के लिए इच्छुक नहीं है, जबकि इससे हमारे कैपिटल मार्केट में निवेशकों का भरोसा डगमगा सकता है।'

ये भी पढ़ें- Adani Row: सुप्रीम कोर्ट की ओर से बनाई गई समिति पर कांग्रेस ने की टिप्पणी, बोली- ये ‘क्लीन चिट’ समिति होगी
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस की मांग जेपीसी का हो गठन
बता दें कि कांग्रेस अदाणी मामले को पूरे जोर-शोर से उठा रही है। कांग्रेस की मांग है कि अदाणी मामले की जांच के लिए संसद की संयुक्त समिति का गठन किया जाए। बता दें कि सरकार ने इस मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की एक समिति गठित की है। हालांकि कांग्रेस इससे नाखुश है। कांग्रेस का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट की गठित समिति सिर्फ अदाणी मामले पर फोकस करेगी लेकिन जेपीसी की जांच में सरकार से भी सवाल पूछे जाएंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें