फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: सैनिकों की सराहना से पाकिस्तान को चुनौती तक, ग्राफिक्स में देखें पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें

Tue, 13 May 2025 04:17 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑपरेशन सिंदूर के जरिये पाकिस्तान में पल रहे आतंकवाद को करारा जवाब देने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पंजाब के आदमपुर एयरबेस पहुंचे। यहां उन्होंने सेना के जवानों से मुलाकात की। साथ ही उनके शौर्य और पराक्रम की सराहना की। इस दौरान पीएम मोदी ने जवानों को संबोधित भी किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में जहां सशस्त्र बलों का हौसला बढ़ाया तो वहीं पाकिस्तान को कड़ी चुनौती दी। उन्होंने दुनिया को भी संदेश दिया कि अब भारत आतंक का करारा जवाब देगा। आइए ग्राफिक्स में देखते हैं पीएम मोदी ने संबोधन में क्या-क्या कहा...।
विज्ञापन
आदमपुर एयरबेस पर पीएम मोदी का संबोधन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पंजाब में आदमपुर एयरबेस पहुंचे। यहां उन्होंने सेना के जवानों से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने देश के सैनिकों का हौलसा बढ़ाया। इस दौरान पीएम मोदी ने पाकिस्तान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि, आप सभी ने कोटि-कोटि भारतीयों का सीना चौड़ा कर दिया। हर भारतीय का माथा गर्व से ऊंचा कर दिया। आपने इतिहास रच दिया है।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने कहा कि, आज से अनेक दशक बाद भी जब भारत के पराक्रम की चर्चा होगी तो उसके सबसे प्रमुख अध्याय आप और आपके साथी होंगे। आप सभी वर्तमान के साथ ही देश की आने वाली पीढ़ियों के लिए भी नई प्रेरणा बन गए हैं। मैं वीरों की इस धरती से वायुसेना, थलसेना, नौसेना के सभी जांबाजों और देश के शूरवीरों को सैल्यूट करता हूं।

ये भी पढ़ें: PM Modi: 'निर्दोष लोगों का खून बहाने का एक ही अंजाम होगा- विनाश और महाविनाश', सेना के जवानों से बोले पीएम मोदी
विज्ञापन


पीएम मोदी ने आगे कहा कि ऑपरेशन सिंदूर कोई सामान्य सैन्य अभियान नहीं है। यह भारत की नीति, नीयत और निर्णायक क्षमता की त्रिवेणी है। भारत बुद्ध की धरती है और गुरु गोबिंद सिंह जी की भी धरती है। सवा लाख से एक लड़ाऊं। अधर्म के नाश और धर्म की स्थापना के लिए शस्त्र उठाना हमारी परंपरा है। जब हमारी बहन-बेटियों का सिंदूर छिना गया, तब हमने आतंकियों के फन को उनके घर में घुसकर कुचल दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें