फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saif Ali Khan: सैफ मामले में कांग्रेस के आरोपों पर अजित पवार का पलटवार; कहा- कोलकाता से मुंबई आया बांग्लादेशी

Sun, 19 Jan 2025 03:17 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अभिनेता सैफ अली खान पर हमला मामले पर भाजपा नेता किरीट सोमैया ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सैफ अली खान पर हमला करने वाला मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद बांग्लादेशी है और ठाणे में रहता है।
विज्ञापन
अजित पवार, डिप्टी सीएम, महाराष्ट्र - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के मामले में केंद्र और महाराष्ट्र सरकार को घेरा जा रहा है। इस मामले में बांग्लादेशी और रोहिंग्या का एंगल भी सामने आया है। अभिनेता पर हमला करने वाला आरोपी बांग्लादेशी है। इसे लेकर महाराष्ट्र में विपक्षी दलों के नेताओं ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने लगे। उन्होंने बताया कि राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। विपक्ष के इन आरोपों पर राकांपा प्रमुख और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने पलटवार किया। 
विज्ञापन


डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा, "कुछ विपक्षी नेताओं का कहना है कि अभिनेता सैफ अली खान पर हमले की घटना के बाद मुंबई में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है, लेकिन सच यह है कि आरोपी बांग्लादेश से आया था। वह पहले कोलकाता पहुंचा और फिर वहां से मुंबई आया। उसे मालूम नहीं था कि यह किसी फिल्म स्टार का घर है। वह सिर्फ डकैती के इरादे से घर में घुसा था।"

भाजपा नेता ने दी प्रतिक्रिया
अभिनेता सैफ अली खान पर हमला मामले पर भाजपा नेता किरीट सोमैया ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "सैफ अली खान पर हमला करने वाला मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद बांग्लादेशी है और ठाणे में रहता है। मुंबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मैं महाराष्ट्र पुलिस को धन्यवाद करता हूं। मैं महाराष्ट्र पुलिस से मांग करता हूं कि वे महाराष्ट्र में घुस आए रोहिंग्या, बांग्लादेशी मुसलमानों को पकड़कर वापस बांग्लादेश भेज दें।" 
विज्ञापन


कांग्रेस ने केंद्र को घेरा 
इससे पहले कांग्रेस  के मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढे पाटिल ने इस मामले को गंभीर मुद्दा बताते हुए केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने सरकार से पूछा कि वे (बांग्लादेशी) कैसे पांच-छह राज्यों को पार करके महाराष्ट्र आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने बीएसएफ और सेना पर भी सवाल उठाया। कांग्रेस नेता ने कहा कि महाराष्ट्र में अब सेलिब्रिटी से लेकर सरपंच तक कोई भी सुरक्षित नहीं है। कानून व्यवस्था की ऐसी स्थिति राज्य में कभी नहीं थी। आज स्थिति यह है कि राजनीतिक दबाव के कारण पुलिस प्रशासन, राजस्व प्रशासन अपना काम नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें