फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमपुरी का शहीदों पर बेतुका बयान, कहा- किसने कहा था फौज में जाएं!

Tue, 04 Oct 2016 10:12 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Ompuri - फोटो : Twitter
विज्ञापन
बॉलीवुड में इस वक्त बेतुके बयान देने का ट्रेंड सा चल रहा है। इसी क्रम में अब जाने-माने अभिनेता ओमपुरी ने शहीदों की शहादत पर विवादित बयान दिया है। ओमपुरी ने कहा कि किसने कहा है जवानों से कि सेना में भर्ती हो और बंदूक उठाए।
विज्ञापन


एक टीवी चैनल के डिबेट शो में ओमपुरी ने यह विवादित बयान दिया है। सैनिकों की शहादत पर फिल्म अभिनेता ओमपुरी ने विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि "क्या देश में 15-20 लोग भी ऐसे हैं, जिन्हें बम बांधकर पाक भेजा जा सके? कौन जबरदस्ती लोगों को फौज में भेजता है। किसने उनसे कहा कि वे फौज में जाएं।"

ओमपुरी विवादित बयानों का सिलसिला यहीं नहीं रुका उन्होंने ने कहा कि भारत और पाकिस्तान को इजरायल और फिलिस्तीन न बनाएं। ओमपुरी के हिसाब से कुछ लोग देश के मुस्लिमों को भड़काने का काम कर रहे हैं उन्होंने डिबेट में कहा कि देश में करोड़ों मुस्लिम रहते हैं उन्हें न भड़काएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'सवाल उठाने वाले सरकार पर सवाल क्यों नहीं उठाते'

- फोटो : wikipedia
ओमपुरी ने सराकार पर सावल उठाने की नसीहत देते हुए कहा कि, "सवाल उठाने वाले सरकार पर सवाल क्यों नहीं उठाते, उनसे क्यों नहीं कहते कि कैसे वो इन कलाकारों को वीजा देती है । कलाकार की कोई औकात नहीं होती और उससे सवाल पूछे जा रहे हैं।"

आपको बता दें कि इससे पहले पाक कलाकारों को भारत में काम करने से रोकने पर बॉलीवुड के अभिनेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी जिसके चलते उनकी सोशल मीडिया पर भी जमकर खिंचाई हुई। इस मुद्दे पर बॉलीवुड दो खेमें में बंटा नजर आ रहा है। जहां कुछ कलाकार पाक कलाकारों के समर्थन में हैं तो कुछ बिल्कुल भी नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें