फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने की राजनीति में नई पारी की शुरूआत, भाजपा में हुईं शामिल

Sun, 27 Jan 2019 07:38 PM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्मों में काफी लंबे समय तक अभिनय करने के बाद बॉलीवुड अदाकारा ईशा कोप्पिकर ने राजनीति में अपने करियर की शुरूआत की है। ईशा कोप्पिकर भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) में शामिल हो गई हैं। मुंबई में नितिन गडकरी की उपस्थिति में ईशा भाजपा में शामिल हुईं।  ईशा को भाजपा महिला मोर्चा की परिवहन विंग का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी समारोह में नितिन गडकरी ने कहा कि सपने दिखाने वाले नेता लोगों के अच्छे लगते हैं, पर अगर दिखाए हुए सपने पूरे नहीं किए तो जनता उनकी पिटाई भी करती है। मैं सपने दिखाने वाले नेताओं में से नहीं हूं, मैं जो बोलता हूं वो 100 फीसदी डंके की चोट पर पूरा होता है। 

विज्ञापन


बॉलिवुड में 'खल्लास गर्ल' के नाम से फेमस ईशा कोप्पिकर ने 1998 में तमिल फिल्म 'काढ़ल कविताई' से अपना फिल्मी करियर शरू किया था।  सन 2000 में ईशा ने फिल्म 'फिजा' से बॉलिवुड में कदम रखा। इसके बाद ईशा ने कंपनी, पिंजर, डरना मना है, गर्लफ्रेंड, सलाम ए इश्क, डॉन, चाइना टाउन सहित लगभग 45 फिल्मों में काम किया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें