स्मृति शेष धर्मेंद्र...
- फोटो : पीटीआई-एएनआई
आज हर वो आंखें नम हैं, जिन्हें मोहब्बत और करुणा पर अखंड भरोसा...
89 साल की इंद्रधनुषी जिंदगी में धर्मेंद्र रुपहले परदे के ऐसे सितारे हैं, जिनकी विदाई से हर वो आंखें नम हैं, जिन्हें मोहब्बत और करुणा पर अखंड भरोसा है। जाने कितने ऐसे किरदारों को उन्होंने अपनी अद्वितीय प्रतिभा से अमर कर दिया, जिनसे आज की युवा पीढ़ी भी सीखती है। बात सोशल मीडिया के दौर में 'जेन-जी' श्रेणी से लोकप्रिय होने वाले लोगों की करें तो धर्मेंद्र का जीवन मार्गदर्शन पाने का जरिया भी है...
ये भी पढ़ें- स्मृतियां: जब 87 साल के धर्मेंद्र ने खुद को बताया न्यू-कमर, युवाओं को सिखाया- समंदर-ए-शोहरत के साहिल नहीं होते
स्मृति शेष धर्मेंद्र...
- फोटो : पीटीआई-एएनआई
जीवन के गूढ़ पहलुओं के बीच बारीक अंतरों को समझने का हुनर
भले ही धर्मेंद्र की भौतिक देह बीत चुकी है, लेकिन उनके जीवन से जुड़ी अनगिनत और अविस्मरणीय स्मृतियां एक देदीप्यमान प्रकाश पुंज की तरह हैं। कैसे जीवन के पहलुओं के बारीक अंतरों को समझते हुए आप जीवन को सार्थक बना सकते हैं। उन्होंने इसका गुरुमंत्र कुछ यूं दिया था;
स्मृति शेष धर्मेंद्र...
- फोटो : पीटीआई-एएनआई
स्मृति शेष धर्मेंद्र...
- फोटो : पीटीआई-एएनआई
हर झुर्रियों पर हजारों अनुभव
कहते हैं कि बुजुर्गों के चेहरे की एक-एक झुर्रियों पर हजार-हजार अनुभव लिखे होते हैं। ये बात धर्मेंद्र के जीवन से भी चरितार्थ होती है।
जीवन के लगभग नौ दशकों तक जमीन से जुड़े रहते हुए उन्होंने जो अनुभव हासिल किए उसे उन्होंने एक नज्म में बयां किया। ये नज्म उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान सुनाई थी। इन पंक्तियों में धर्मेंद्र युवाओं को पूरे हौसले और जज्बे के साथ संघर्ष करने का सबक देते नजर आते हैं...