फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: आलोचना के बीच यानसेन ने पंत के शॉट का किया समर्थन, बोले- चीजें हमेशा आपके हिसाब से नहीं होंगी

Mon, 24 Nov 2025 08:09 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

पंत का विकेट गिरना भारत के लिए बड़ा झटका था क्योंकि उम्मीद की जा रही थी कि वह जिम्मेदारी से खेलेंगे। दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन बनाए थे, लेकिन भारत की पहली पारी 201 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
ऋषभ पंत - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के शॉट को लेकर उन पर निशाना साधा जा रहा है। पंत मार्को यानसेन की गेंद पर खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा बैठे थे जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के इस तेज गेंदबाज ने पंत का बचाव किया है और उनका मानना है कि अगर पंत ने सही शॉट खेला होता तो शायद इस तरह की बात नहीं हो रही होती।
विज्ञापन

पंत ने यानसेन के खिलाफ उठाया जोखिम
पंत ने यानसेन के खिलाफ तब जोखिम उठाया जब भारतीय टीम 102 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद संकट में थी। लंबे कद के यानसेन ने शॉर्ट गेंद फेंकी जो पंत के शरीर की तरह आई और उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के दस्तानों में चली गई। पंत का विकेट गिरना भारत के लिए बड़ा झटका था क्योंकि उम्मीद की जा रही थी कि वह जिम्मेदारी से खेलेंगे। दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन बनाए थे, लेकिन भारत की पहली पारी 201 रन पर सिमट गई। 

दिन के खेल की समाप्ति के बाद जब यानसेन प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए तो यह पूछा गया कि क्या वह पंत के शॉट चयन से हैरान हैं? इस पर यानसेन ने कहा, ऐसा नहीं है कि चीजें हमेशा आपके हिसाब से होंगी। कई बार ऐसा होता कि ऋषभ पंत उस गेंद को पचास सीट पीछे मारते, सीधे मेरे सिर के ऊपर से मारते और फिर हम अलग बातें कर रहे होते।
विज्ञापन

यानसेन ने पिच को बल्लेबाजी के लिए बताया अच्छा
भारत की पारी की शुरुआती में ही यानसेन को अहसास हो गया था कि ना तो हवा से मदद मिल रही है और ना ही सतह से मूवमेंट मिल रही है जिसके कारण उन्हें बाउंसर आजमाए और तीसरे दिन के खेल के दौरान ये उनके लिए फायदेमंद साबित हुए। यानसेन ने कहा, ईमानदारी से कहूं तो गेंद कोलकाता की तरह उतनी तेजी से नहीं आ रही थी इसलिए हमें एक योजना बनानी पड़ी। जब मैंने अपना पहला विकेट (ध्रुव जुरेल) बाउंसर से लिया तो हमने कहा कि देखते हैं कि यह कब तक काम करेगा और यह काम कर गया। यह बल्लेबाजी के लिए अच्छा विकेट है। इसमें अच्छी गति, अच्छा उछाल है। अगर आप शॉर्ट गेंद को अच्छी तरह से खेलते हैं तो आप रन बनाएंगे और अगर आप अच्छी गेंदबाजी करते हैं तो आपको विकेट मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें