अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने वित्त मंत्री की ओर से पेश आम बजट को लेकर अपनी राय रखी। शत्रुघ्न सिन्हा ने इस स्मार्ट बजट बताया लेकिन साथ ही कहा कि बजट में इस बार फिल्म इंडस्ट्री के लिए कोई एलान नहीं किया गया।
एक इंटरव्यू के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि केंद्र सरकार को फिल्म इंडस्ट्री की कोई चिंता नहीं है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री ठप पड़ी है, लेकिन सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है।
केंद्र ने थिएटर में 100 फीसदी की उपस्थिति की अनुमति दे दी है लेकिन राज्यों पर निर्भर करता है कि वो अपने प्रदेश में कितने फीसदी उपस्थिति को मंजूरी देते हैं और अगर मान लिया जाए कि उन्होंने 50 फीसदी से उपस्थिति को मंजूरी दे दी और कोरोना के मामले बढ़ने लगे तो ये ऐसा होगा कि नहाएंगे क्या और निचोड़ेंगे क्या?
एक हफ्ते पहले केंद्र सरकार ने थिएटरों में 100 फीसदी उपस्थिति को मंजूरी दे दी है और कोविड-19 प्रोटोकॉल के लिए नए एसओपी भी जारी कर दिए हैं। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने एक बयान में बताया था कि थिएटर में इंटरबेल लंबे समय के होंगे ताकि दर्शकों को वापस अपनी सीट तक आने में समय मिल सके।
वित्त मंत्री ने कहा कि इस साल बजट का पूरा ध्यान अर्थव्यवस्था को सुधारने पर है क्योंकि कोरोना वायरस की वजह से देश की अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पड़ा है। उन्होंने आगे कहा कि यह बजट अर्थव्यवस्था को रफ्तार पकड़ने के लिए हर संभव अवसर देगा। बता दें कि कल संसद में वित्त मंत्री की ओर मोदी सरकार की तीसरा बजट पेश किया गया था।