फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता और पूर्व भाजपा सांसद परेश रावल बने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के प्रमुख

Thu, 10 Sep 2020 05:23 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
परेश रावल - फोटो : social media
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता और भाजपा के पूर्व सांसद परेश रावल को नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा का प्रमुख बनाया गया। संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने बृहस्पतिवार को इस बात की जानकारी दी। पटेल ने जानकारी देते हुए ट्वीट किया, 'प्रख्यात कलाकार परेश रावल को महामहिम द्वारा एनएसडी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी प्रतिभा का लाभ देश के कलाकारों एवं छात्रों को मिलेगा। हार्दिक शुभकामनाएं।'

विज्ञापन


65 वर्षीय अभिनेता रावल को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एनएसडी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। गौरतलब है कि एनएसडी के अध्यक्ष का यह पद 2017 से खाली था। पद्मश्री से सम्मानित परेश रावल राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के साथ कई अन्य अवार्ड भी जीत चुके हैं और कई हिट फिल्में भी दे चुके हैं। 
 
अध्यक्ष बनाए जाने के बाद परेश रावल ने कहा, यह चुनौतीपूर्ण लेकिन मजेदार होगा। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा क्योंकि यह एक ऐसा क्षेत्र है जिसे मैं अच्छी तरह जानता हूं। वहीं संस्कृति मंत्रालय के मीडिया सलाहकार नितिन त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा के पूर्व सांसद रावल को चार साल की अवधि के लिए नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें