फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'संस्कारी' आलोकनाथ का बेटा शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़ा गया

Wed, 05 Oct 2016 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
हम आपके हैं कौन, हम साथ-साथ हैं और विवाह जैसी फिल्मों में संस्कारी बाप की भूमिका निभाने वाले अभिनेता आलोक नाथ के पुत्र शिवांग नाथ को ड्रंकन ड्राइव के मामले में पकड़ा गया है। संस्कारी बाबूजी के नाम से लोकप्रिय आलोक नाथ के बेटे पर मुंबई के उपनगर में कथित तौर पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने बताया कि शिवांग नाथ के साथ उनकी दो महिला दोस्त थीं, वे सोमवार की आधी रात जन्मदिन की पार्टी से वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन


मुंबई की यातायात पुलिस ने शिवांग नाथ से जब गाड़ी रोकने के लिए कहा, तो उन्होंने गाड़ी रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी और वहां से भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने कार का पीछा किया और उपनगर बांद्रा के सीवी रोड़ पर पकड़ लिया। पुलिस उन्हें सांताक्रूज पुलिस थाने ले गई। पुलिस ने कहा कि शिवांग नशे की हालत में था और उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। 

मुंबई पुलिस के प्रवक्ता व डीसीपी अशोक दुधे ने बताया कि बांद्रा ट्रैफिक पुलिस ने शिवांग नाथ के खिलाफ शराब पीकर गाड़ी चलाने, ड्राइविंग लाइसेंस नहीं रखने और पुलिस का आदेश नहीं मानने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने उनके वाहन को भी जब्त कर लिया है। उसके बाद अभिनेता के पुत्र शिवांग ने जुर्माना भरा और न्यायालय में सुनवाई के दौरान अदालत में पेश होने की शर्त पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें