फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loan App: लोन एप पर शिकंजा, गूगल, एपल जैसे प्लेटफॉर्म व बैंकों पर होगी कार्रवाई

Sun, 16 Oct 2022 05:26 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, विजयवाड़ा।

सार

राज्य के पुलिस महानिदेशक केवी राजेंद्रनाथ रेड्डी ने बताया कि ऐसे मामलों में तमाम सेवा प्रदाताओं को संबंधित एक्ट के तहत धोखाधड़ी करने वाले एप के बारे में जानकारी साझा करने के लिए नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑनलाइन लोन एप पर शिकंजा कसने के लिए आंध्र प्रदेश पुलिस ने नई मानक प्रक्रिया तैयार की है। ऐसे मामलों में वेबसाइट होस्टिंग प्लेटफॉर्म जैसे गूगल, एपल एवं अन्य इंटरनेट सेवा देने वाले, एप डेवलपर्स और बैंक तथा लोन एप संगठनों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


राज्य के पुलिस महानिदेशक केवी राजेंद्रनाथ रेड्डी ने बताया कि ऐसे मामलों में तमाम सेवा प्रदाताओं को संबंधित एक्ट के तहत धोखाधड़ी करने वाले एप के बारे में जानकारी साझा करने के लिए नोटिस भेजा जाएगा। अगर वे इन्हें रोकने में विफल होते हैं तो उनको सह अपराधी बनाया जाएगा।

कहा कि ज्यादातर लोन एप चलाने के मामले में यह जानकारी सामने आई है कि यह काम विदेश में जैसे चीन से किया जाता है। हालांकि, इन एप को भारत में ही स्थानीय डेवलपर्स के जरिये बनाया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें