फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव : कोविड-19 का नियम तोड़ने वालों पर महामारी एक्ट के तहत होगी कार्रवाई

Sun, 25 Apr 2021 02:10 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

आयोग के शीर्ष पदाधिकारियों ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक व अन्य अफसरों के साथ कोविड-19 दिशानिर्देश के पालन की समीक्षा की।
विज्ञापन
मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) सुशील चन्द्रा और चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शनिवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार अभियान में कोविड-19 दिशा-निर्देशों के पालन की समीक्षा की। बैठक के दौरान सीईसी ने अधिकारियों को कोविड-19 का नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। यहां अभी दो चरण के मतदान होना बाकी हैं।

विज्ञापन


 निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि आयोग के शीर्ष पदाधिकारियों ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक व अन्य अफसरों के साथ कोविड-19 दिशानिर्देश के पालन की समीक्षा की।

बैठक में सीईसी सुशील चंद्रा ने अधिकारियों को कोविड-19 नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ राष्ट्रीय महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए। आयोग की यह बैठक उस फैसले के कुछ दिन बाद ही हुई है, जिसमें निर्वाचन आयोग ने रोड शो, पैदल मार्च और जनसभा में 500 से ज्यादा लोगों के शामिल होने पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें