बॉलीवुड अभिनेत्री और सपा सांसद जया बच्चन ने इस दौरान फिल्मी हस्तियों को सजा देने पर सवाल उठाए। इस पर केंद्रीय मंत्री ने बताया कि प्रवर समिति ने बिल में सबके लिए जेल भेजने की सजा का सुझाव दिया है। अभी तक दुनिया के किसी भी कानून में विज्ञापन करने वाली हस्तियों के खिलाफ कार्रवाई का कोई प्रावधान नहीं है।
लिखित में लें, फिर करें प्रचार
रामविलास पासवान ने कहा कि मीडिया और फिल्मी हस्तियां निर्माता द्वारा लिखित जानकारी ले उसके बाद ही प्रचार करें। अगर ऐसा नहीं करते और उत्पाद विज्ञापन में उनके द्वारा किए दावाें पर खरा नहीं उतरता तो जिम्मेदारी फिल्मी हस्तियों की होगी।