मुंबई के नायर अस्पताल में छात्रा के यौन उत्पीड़न मामले में सहायक प्रोफेसर को निलंबित कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सहायक प्रोफेसर छात्रा को बहाने से अपने केबिन में बुलाकर उसका यौन शोषण करता था। सहायक प्रोफेसर को निलंबित करने के बाद मामले में जांच तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
मुंबई नगर निगम द्वारा संचालित नायर अस्पताल में छह महीने पहले एक छात्रा ने सहायक प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। आरोप था कि सहायक प्रोफेसर ने छात्रा को खेल के बारे में पूछताछ करने के बहाने अपने केबिन में बुलाया था। छात्रा एथलीट भी है। कुछ दिन बाद उसने फिर से छात्रा को बुलाया और गलत तरीके से उसकी गर्दन और कान को छुआ।
छात्रा ने आरोप लगाया था कि प्रोफेसर ने उसे नाक की जांच के बहाने गलत तरीके से छुआ और एप्रन उतारने के लिए कहा था। मामले में प्रारंभिक जांच के बाद ग्रेटर मुंबई नगर निगम की चिकित्सा शिक्षा विभाग की प्रमुख डॉ. नीला एंड्रेड ने डॉक्टर को नायर अस्पताल से केईएम अस्पताल स्थानांतरित करने का आदेश दिया था।