फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिकियों पर कार्रवाई बंद करने के सिलसिले में 7,300 से अधिक पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई

Wed, 06 Feb 2019 03:48 PM IST
अजय सिंह भाषा, चेन्नई
विज्ञापन
विज्ञापन

मद्रास उच्च न्यायालय को सूचित किया गया है कि उन 7,324 अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है, जो आवश्यक समय सीमा के अंदर अंतिम रिपोर्ट दाखिल करने में नाकाम रहे और जिसकी वजह से 2.14 लाख से ज्यादा प्राथमिकियों पर कार्रवाई बंद करनी पड़ी।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति मुरलीधरण के अंतरिम आदेश पर पुलिस महानिदेशक कार्यालय ने जवाबी हलफनामा अदालत में दाखिल किया है।

न्यायमूर्ति मुरलीधरण ने अपने आदेश में कहा था कि मजिस्ट्रेट कोर्ट में बंद किये जाने वाले मामलों का सही तरीके से रिकॉर्ड में नहीं रखा जा रहा है और इसलिए उन्होंने पुलिस महानिदेशक कार्यालय से जवाब मांगा था।
विज्ञापन


जवाबी हलफनामे के अनुसार 2010 से 2018 के बीच ऐसे 1,72,602 मामलों को निचली अदालत ने बंद कर दिया।

इसमें यह भी दावा किया गया कि पुलिस के आरोपपत्र दाखिल नहीं करने के कारण इन प्राथमिकियों पर कार्रवाई बंद कर दी गयी।

अदालत को यह भी बताया गया कि 2009 से 2014 के बीच कुल 2,14,901 प्राथमिकियों को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने बंद कर दिया।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कार्यालय ने यह भी बताया कि उन 7,324 जांच अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जा रही है।

ये समय सीमा के अंदर अंतिम रिपोर्ट दायर करने में नाकाम रहे जिसकी वजह से निचली अदालतों ने प्राथमिकी पर कार्रवाई बंद कर दी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें