फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED: ईडी के कार्यवाहक प्रमुख राहुल नवीन के साथ 10 अन्य अफसर पदोन्नत, निभाएंगे विशेष निदेशक की जिम्मेदारी

Wed, 10 Jan 2024 07:02 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राहुल नवीन भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) के 1993 बैच के अधिकारी हैं। पिछले साल 15 सितंबर को संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल पूरा होने के बाद से ही वह प्रभारी निदेशक के तौर पर जांच एजेंसी का कामकाज संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
ईडी के कार्यवाहक प्रमुख राहुल नवीन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यवाहक प्रमुख राहुल नवीन को अतिरिक्त सचिव स्तर पर पदोन्नत कर दिया है। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी देने के साथ बताया गया है कि सरकार ने 10 अन्य अफसरों का भी पद बढ़ाकर अतिरिक्त सचिव स्तर का कर दिया है।

विज्ञापन


राहुल नवीन भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) के 1993 बैच के अधिकारी हैं। पिछले साल 15 सितंबर को संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल पूरा होने के बाद से ही वह प्रभारी निदेशक के तौर पर जांच एजेंसी का कामकाज संभाल रहे हैं। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने नवीन का पद और वेतन अतिरिक्त सचिव के बराबर करते हुए उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के विशेष निदेशक के तौर पर पदोन्नत करन को मंजूरी दे दी है।

इनको बड़ी जिम्मेदारी
एसीसी ने पदोन्नत अधिकारियों में शुभा ठाकुर को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में, संजुक्ता मुद्गल को संस्कृति मंत्रालय, अनंत स्वरूप को वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय और नवलजीत कपूर को जनजातीय कार्य मंत्रालय में ggअतिरिक्त सचिव की जिम्मेदारी मिलेगी। मनोज पांडे अब कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय, अनुराग बाजपेयी रक्षा उत्पादन विभाग, आलोक पांडे निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग और सुनील कुमार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में अतिरिक्त सचिव होंगे। हनीफ कुरैशी को भारी उद्योग मंत्रालय और आनंदराव विष्णु पाटिल को स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें