एसिड अटैक का दर्द पांच साल तक झेलने के बाद बीते 22 जून को मौत की नींद सोने वाली लड़की के पिता ने उसके श्राद्धकर्म के लिए राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मदद की गुहार की है।
मृतक चंचल कुमारी के पिता शैलेश पासवान ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि पिछले पांच साल से बेटी के इलाज में उनके सारे पैसे खत्म हो चुके हैं। अब उनके पास श्राद्ध कर्म के लिए भी पैसे नहीं है।
उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह की है कि इस कर्मकांड के लिए उनकी मदद करें। गौरतलब है कि अक्टूबर 2012 में पटना के मनेर में रात के समय चंचल और उसकी बहन पर चार मनचलों ने एसिड फेंका था।