फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सो रहे मां-बेटे पर उड़ेला तेजाब, मेडिकल कालेज में चल रहा इलाज

Fri, 16 Sep 2016 03:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, छर्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के बांईकला गांव में बुधवार मध्यरात्रि घर में घुसकर किसी ने सो रहे मां-बेटे पर तेजाब फेंका। युवती का एक तरफ का चेहरा और हाथ सहित शरीर का कुछ हिस्सा बुरी तरह जल गया है, वहीं बगल में सो रहे 2 साल के मासूम के चेहरे पर भी तेजाब के छींटे पड़े जिससे चेहरा जला।
विज्ञापन


घायल मां-बेटे का मेडिकल कालेज अलीगढ़ में इलाज कराया जा रहा है। युवती के पति की ओर से अज्ञात में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार बांईकला गांव निवासी किस्मत अली की पत्नी रेशमा बुधवार रात दो वर्षीय पुत्र फैज के साथ घर के अंदर कमरे में सोई थी।

कमरे का दरवाजा खुला था। तीन वर्षीय पुत्र के साथ किस्मत अली घर के बाहर सो रहा था। बताते हैं कि किस्मत अली के पड़ोसी का मकान गिरा हुआ है। वहीं से मध्यरात्रि करीब 12 बजे कोई उसके घर में घुसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की तलाश जारी

उस समय रेशमा चेहरे पर चादर डालकर करवट लिए सो रही थी। पास से उस पर तेजाब फेंका गया। तेजाब डालने वाला भाग निकला जबकि महिला की चीख निकल पड़ी। भागकर पति और अन्य परिजन कमरे में पहुंचे तो युवती और बच्चा तड़प रहा था।

युवती कस्बा छर्रा के मोहल्ला संजय नगर निवासी स्व. शहाबुद्दीन की पुत्री है। जानकारी पर मायके वाले भी मेडिकल कालेज पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी जावेद अहमद ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट अंकित कर ली गई। आरोपी तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें