फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: भारतीय वायु सेना को मिलेगा पहला नेशनल हाइवे, युद्ध के दौरान फाइटर जेट की हो सकेगी इमरजेंसी लैंडिंग

Mon, 06 Sep 2021 12:59 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अक्टूबर, 2017 में भारतीय वायु सेना आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर इमरजेंसी लैंडिंग करवा चुकी है। यहां पर मिराज, ग्लोब मास्टर हरक्यूलिस जैसे विमानों को उतारा गया था। हालांकि, ये एक्सप्रेस वे उत्तर प्रदेश सरकार के अधीन आता है। 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय वायु सेना को ऐसा पहला नेशनल हाइवे मिलने जा रहा है, जहां पर युद्ध के दौरान वायु सेना फाइटर जेट की इमरजेंसी लैंडिंग करवा सकेगी। न्यूज एजेंसी पीटीआई के सूत्रों की मानें तो भारतीय वायु सेना राजस्थान के बाड़मेर में बन रहे नेशनल हाइवे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ इसी सप्ताह मॉकड्रिल कर सकती है। फाइटर जेट व अन्य विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग के लिए हाइवे पर बनाए गए 3.5 किलोमीटर लंबे एयरस्ट्रिप का इसी सप्ताह दोनों मंत्री उद्घाटन भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन


आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भी हो चुकी है लैंडिंग
इससे पहले अक्टूबर, 2017 में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भी भारतीय वायु सेना इमरजेंसी लैंडिग करवा चुकी है। हालांकि, यह एक्सप्रेस वे उत्तर प्रदेश सरकार के अधीन है। इसलिए राजस्थान के बाड़मेर का हाइवे पहला राष्ट्रीय राजमार्ग हो जाएगा, जहां पर ऐसी सुविधा होगी। जानकारी के मुताबिक, नेशनल हाइवे पर वायु सेना के अधिकारियों की देखरेख में एयरस्ट्रिप का काम जारी है। 

देश भर में चयनित किए गए 12 नेशनल हाइवे
युद्ध के समय आपात लैंडिग के लिए वायु सेना ने देश भर में 12 नेशनल हाइवे चिह्नित किए हैं। ये हाइवे अलग-अलग राज्यों में स्थित हैं। सूत्रों के मुताबिक, इन पर एयरस्ट्रिप का काम जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें